main page

मीका सिंह के साथ फिल्म  'आदत' में नजर आएंगी नताशा सूरी

Updated 18 June, 2018 10:16:40 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस नताशा सूरी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों का वजह से सुर्खियों में रहती हैं। नताशा जल्द ही फिल्म ''आदत'' में सिंगर मीका सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा विवान भटेना, पूजा गुप्ता और बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर नजर आएंगे।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नताशा सूरी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों का वजह से सुर्खियों में रहती हैं। नताशा जल्द ही फिल्म 'आदत' में सिंगर मीका सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा विवान भटेना, पूजा गुप्ता और बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर नजर आएंगे।

 

Bollywood Tadka

 

फिल्म की कहानी विक्रम भट्ट ने लिखी है। इसके निर्देशक भूषण पटेल हैं। फिल्म के निर्माता मीका सिंह हैं। इसकी शूटिंग लंदन में होगी। 

 

Bollywood Tadka

 

फिल्म को लेकर नताशा ने कहा, "मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। यह एक रहस्यमय फिल्म है, फिल्म की कहानी दिलचस्प है और यह दर्शकों की नजरों को फिल्म से दूर नहीं होने देगी। फिल्म में मेरा किरदार काफी रहस्यमयी है।"  

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि नताशा ने मलयालम फिल्म 'किंग लायर' में काम किया है। वहीं बाॅलीवुड में उन्होंने फिल्म 'बा बा ब्लैक शीप' से डेब्यू किया है। 
 

 

Bollywood Tadka

:

mika singhnatasha suriaadat

loading...