main page

रीवा में 'ये रिश्ता...' फेम मोहिना का ग्रैंड रिसेप्शन, पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

Updated 10 November, 2019 12:57:41 PM

टीवी एक्ट्रेस और राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर को शादी रचाई थी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर को शादी रचाई थी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए।

Bollywood Tadka,mohena kumari singh image, mohena kumari singh photo, mohena kumari singh pictures

शादी की रस्में हरिद्वार हुईं थीं। वहीं शादी के कुछ दिनों बाद मोहिना के मायके यानि रीवा में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। कल यानि 9 नवंबर को रीवा के राज विलास में भव्य रिसेप्शन पार्टी हुई।

Bollywood Tadka,mohena kumari singh image, mohena kumari singh photo, mohena kumari singh pictures

इस रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में मोहिना पिंक कलर के एम्ब्रॉयडरी लहंगा चोली में खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुपट्टा सिर पर कैरी किया।

Bollywood Tadka,mohena kumari singh image, mohena kumari singh photo, mohena kumari singh pictures

मिनिमल मेकअप के साथ हैवी ज्वैलरी मोहिना पर काफी जच रहा था। मोहिना के फैन पेज ने तस्वीरों के साथ-साथ कुछ वीडियोज भी शेयर की हैं। वीडियो में मोहिना और सुयश रावत के साथ मंच पर पहुंचेे।

Bollywood Tadka,mohena kumari singh image, mohena kumari singh photo, mohena kumari singh pictures

इस दौरान स्टेेज पर आतिशबाजी की गई। साथ ही कई कलाकारों ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस भी दी। मोहिना के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka,mohena kumari singh image, mohena kumari singh photo, mohena kumari singh pictures

काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था।

Bollywood Tadka

इस सीरियल में उन्होंने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। 

Bollywood Tadka

 

 

 

: Smita Sharma

mohena kumari singhhusbandsuyash rawatstunning lookwedding receptionrewaLatest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...