main page

पति का हाथ थाम 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लाॅन्च पर पहुंची प्रेग्रेंट यामी गौतम, ब्लेजर से बेबी बंप छुपाती दिखीं Mom To Be

Updated 08 February, 2024 04:36:25 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बनने वाली हैं। इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही यामी गौतम हाल ही में पति अदित्य धर संग आर्टिकल 370 के लाॅन्च पर पहुंची। इस दौरान Mom To Be एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देखने को मिला।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बनने वाली हैं। इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही यामी गौतम हाल ही में पति अदित्य धर संग आर्टिकल 370 के लाॅन्च पर पहुंची। इस दौरान Mom To Be एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देखने को मिला।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही वह ब्लेजर से अपने क्यूट से बेबी बंप को छिपाती दिखीं। लुक की बात करें तो यामी व्हाइट ड्रेस में स्टाइलिश लगीं।

Bollywood Tadka

उन्होंने मिनिमल मेकअप,न्यूड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट हाई हील्स पेयर किए थे। एक्ट्रेस इवेंट में ब्लेजर से अपने बेबी बंप को कवर करती दिखीं।

Bollywood Tadka

 

इस दौरान यामी के चेहरे पर ग्लो देखने को मिला। वहीं आदित्य की बात की करें तो वह फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे। इस दौरान आदित्य पत्नी यामी का पूरा ध्यान रखते दिखे जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि यामी इस समय अपने सेकेंड ट्राइमेस्टर में हैं। खबरों की मानें तो यामी एक्ट्रेस साढ़े पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। उनकी डिलीवरी मई 2024 में होने वाली है। 

Bollywood Tadka

फिल्म की बात करें तो आर्टिकल 370 में यामी गौतम एक खूफिया एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। वो अनुच्छेद 370 के रूप में जम्मू और कश्मीर राज्य को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने की मांग कर रही हैं। फिल्म के प्रोमो में हमें झलक दिखाई गई है कि यह जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार का पता लगाएगी। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Mom To BeYami GautamBaby Bumparticle 370trailer launchBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...