''बिग बॉस 13'' विनर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं। सिद्धार्थ का 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। एक्टर के निधन को एक महीना पूरा हो गया है। एक्टर के चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं। सिद्धार्थ के निधन को 1 महीना पूरा होने पर एक्ट्रेस मोनालिसा को भी एक्टर की याद आई है और वह भावुक हो गई है।
04 Oct, 2021 10:51 AMमुंबई. 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं। सिद्धार्थ का 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। एक्टर के निधन को एक महीना पूरा हो गया है। एक्टर के चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं। सिद्धार्थ के निधन को 1 महीना पूरा होने पर एक्ट्रेस मोनालिसा को भी एक्टर की याद आई है और वह भावुक हो गई है।
मोनालिसा ने एक वेबसाइट से सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए कहा- जब सिद्धार्थ के निधन की खबर आई तो मैं और मेरे पति विक्रांत चौंक गए थे। मुझे इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ था। उस समय मुझे ऐसा लगा कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। इस दुख को बयां करने के लिए मेरे पास कोई भी शब्द नहीं है। सिद्धार्थ के निधन को एक महीना हो गया लेकिन फिर भी इस खबर पर यकीन करने का मन नहीं कर रहा है। यही वजह है कि मैं सिड के बारे में बात नहीं कर पाती। मेरी आँखों में आंसू आ जाते हैं। मैं अच्छे से समझ सकती हूं कि उनके परिवार पर इस समय क्या बीत रही होगी।
मोनालिसा ने आगे कहा- सिद्धार्थ से वो पिछले साल मिली थीं। हम दोनों एक इवेंट में मिले थे, लेकिन उस समय मुझे नहीं पता था, ये हम दोनों की आखिरी मुलाकात होगी। बता दें जून 2021 में मोनालिसा और सिद्धार्थ का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में दोनो एक साथ डांस करते नजर आए थे। दोनों ने रेशम का रुमाल पर डांस किया था।