main page

फिल्म 'गली बॉय' में 5 से ज्यादा स्ट्रीट रैपर्स का होगा जलवा

Updated 31 January, 2019 04:25:03 PM

हाल ही में फिल्म गली बॉय के निर्माताओं ने एक शानदार लाइव म्यूजिक लॉन्च इवेंट में  फिल्म का म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है, जहां रणवीर सिंह के साथ रैपर डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स ने फिल्म के सभी गानों पर रैप करते हुए नजर आये थे ।

नई दिल्ली। हाल ही में फिल्म 'गली बॉय' के निर्माताओं ने एक शानदार लाइव म्यूजिक लॉन्च इवेंट में  फिल्म का म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है, जहां रणवीर सिंह के साथ रैपर डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स ने फिल्म के सभी गानों पर रैप करते हुए नजर आये थे ।  

'गली बॉय' में कई तरह के गानो को शामिल किया गया है और यह गाने नियमित बॉलीवुड ट्रैक नहीं बल्कि असली हिप हॉप संगीत हैं, जो की जवान दिलो की धड़कन जैसा है। यह पहली बार है की किसी भी फिल्म में ५ से ज्यादा रैपर्स के साथ मशहूर रैपर्स डिवाइन, नेजी और एमीवे एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। यह उनके फैन्स के लिए बड़ी बात है की उनके चहेते बड़ी स्क्रीन पर नजर आये आएंगे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The stage is set - MILO MILL MEIN 🎤💥 #gullyboymusiclaunch

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jan 24, 2019 at 3:40am PST

फिल्म में  कुल 18 गाने हैं और सभी गानों में इंटेंस लिरिक्स के साथ मजेदार रैप संगीत शामिल किया गया है। फिल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवनगाथा से प्रेरित है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 'गली बॉय' 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

: Chandan

gully boyranveer singhranveer singh filmsgully boy trailerbollywood newsfilmy duniya

loading...