main page

पति की बाहों में मौनी रॉय ने किया New Year 2023 का स्वागत, सूरज संग दुबई से शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Updated 01 January, 2023 01:49:45 PM

नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज अलग-अलग अंदाज में नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं मौनी रॉय इन दिनों दुबई में अपने पति सूरज नांबियार संग नया साल मना रही है। उन्होंने पति की बाहों में नए साल की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश भी किया। उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज अलग-अलग अंदाज में नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं मौनी रॉय इन दिनों दुबई में अपने पति सूरज नांबियार संग नया साल मना रही है। उन्होंने पति की बाहों में नए साल की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश भी किया। उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह सूरज की बाहों में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बाहों से सूरज को हग किया है और सूरज एक्ट्रेस की कमर पर अपना हाथ रखे नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक हाथ में वाइन का गिलास भी थामा हुआ है। एक तस्वीर में वह अपनी पत्नी की गाल पर किस भी करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर मौनी ने कैप्शन में लिखा- ''साल भर नए रोमांच, वही सपने और बहुत कुछ... मेरी और मेरी तरफ से नया साल मुबारक हो. सिर्का '2023.''

Bollywood Tadka


फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें भी नए साल की बधाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

बता दें, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इसी साल 27 जनवरी को शादी रचाई थी। कपल की शादी दुबई में काफी धूमधाम से हुई थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

  
 

Content Writer: suman prajapati

Mouni RoycelebratesNew Year 2023husbandSuraj NambiarromanticDubaiBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...