मौनी रॉय अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी है। मौनी ने फिल्मों से लेकर अवॉर्ड शोज के दौरान कई धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब लाइक किया जा रहा है।
19 Feb, 2022 07:56 PMमुंबई. मौनी रॉय अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी है। मौनी ने फिल्मों से लेकर अवॉर्ड शोज के दौरान कई धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब लाइक किया जा रहा है।
वीडियो में मौनी मस्टर्ड प्रिंटेड गाउन में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस 'नैनों वाले' गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही है। मौनी के साथ उनके कोरियोग्राफर फ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। दोनों के मूव्स देखने लायक हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाई देंगे।