main page

9 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद डिस्चार्ज हुईं मौनी रॉय, मुश्किल घड़ी में पति ने दिया एक्ट्रेस का खूब साथ

Updated 23 July, 2023 10:47:40 AM

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा अपने हॉट एंड ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीतती रहती हैं, लेकिन अब हाल ही में उन्होंने खुद को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देख फैंस की चिंता बढ़ गई है। मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थीं। हालांकि, 9 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद अब वह घर लौट आई हैं और धीरे-धीरे उनकी रिकवरी भी हो रही है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा अपने हॉट एंड ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीतती रहती हैं, लेकिन अब हाल ही में उन्होंने खुद को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देख फैंस की चिंता बढ़ गई है। मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थीं। हालांकि, 9 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद अब वह घर लौट आई हैं और धीरे-धीरे उनकी रिकवरी भी हो रही है।

 

 


हेल्थ अपडेट देते हुए मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल से कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने पति सूरज नांबियार का हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ में ड्रिप लगी हुई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

 

तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा- "अस्पताल में 9 दिन बिताने के बाद मैं पहले से कहीं ज्यादा गहरी शांति से अभिभूत हूं। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं और धीरे-धीरे लेकिन बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं। हर चीज से पहले खुशहाल स्वस्थ जीवन होता है।"

 

 

अगले पोस्ट में उन्होंने बताया कि मुश्किल घड़ी में पति सूरज नांबियार ने उनका बहुत साथ दिया। एक्ट्रेस ने लिखा- "डॉक्टरों, नर्सों और मेरे सबसे प्यारे दोस्तों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अपना कीमती समय मेरी देखभाल में बिताया, मुझे शुभकामनाएं और प्यार भेजा। आप सभी को प्यार। आप जैसा कोई नहीं सूरज नांबियार। मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"

 

 

हालांकि, अपने पोस्ट में मौनी रॉय ने यह नहीं बताया कि आखिर उन्हें हुआ क्या है, लेकिन एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। 
 

 

Content Writer: suman prajapati

Mouni RoydischargedhospitalSuraj NambiarBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...