बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपने नए-नए अवतारों की वजह से सुर्खियों मे हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार मौनी ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं...
14 Mar, 2019 03:24 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपने नए-नए अवतारों की वजह से सुर्खियों मे हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार मौनी ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में मौनी लाल लहंगे में नजर आ रही हैं। वह एक नई नवेली दुल्हन के गेटअप में दिख रही हैं। लाल लहंगे के साथ कुंदन का नेकलेस मौनी की खबसूरती को चार-चांद लगा रहा है। लहंगे के साथ लाल कलर की बिंदी और गोल्डन इयरिंग उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
लाइट मेकअप, आंखों में मस्कारा- आइलाइनर, होठों पर लाल लिपस्टिक और माथे पर मांग टीका पहने हुए मौनी इंद्रलोक की एक खूबसूरत अप्सरा की तरह दिख रही हैं। लेकिन यहां मौनी दुल्हन नहीं बल्कि कृष्ण की मीरा के रूप में दिख रही हैं।
जी हां, यह बात उन्होंने खुद तस्वीरों के कैप्शन में बयां की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा-कौन कहता है भगवान आते नहीं तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं। 'कृष्ण रास' 'राधा'। मौनी के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय ने फिल्म 'गोल्ड' में पिछले दिनों डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय अहम किरदार में नजर आए थे। वहीं अब वो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगे।