main page

सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा की EID पार्टी में पहुंची MS Dhoni की पत्नी और बेटी की सिंपलीसिटी पर फिदा हुए फैंस

Updated 23 April, 2023 11:10:22 AM

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ करते नजर आ रहें हैं।

मुंबई। बीते शनिवार को देशभर में ईद का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर सलमान खान की बहन और जीजा आयुष शर्मा ने ईद पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में बॉलीवुज की कई जानी-मानी हस्तियां और कई सेलेब्स शामिल हुए।

इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की कई नामी हस्तियां पहुंची। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी और उनकी बेटी जीवा ने भी पार्टी में शिरकत कर चार चांद लगाए। इस दौरान साक्षी और जीवा दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान साक्षी धोनी ने क्रीम कलर का सिंपल लहंगा कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है। नन्हीं जीवा ने मां से मैचिंग करता हुआ एक ड्रेस कैरी किया है। इसके साथ जीवा ने चुन्नी कैरी की है, जिसमे वह काफी क्यूट लग रहीं थीं।

 

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ करते नजर आ रहें हैं। फैंस को दोनों का सिंपल लुक काफी पंसद आ रहा हैं। जीवा को देखकर फैंस कमेंट कर हर रहें हैं कि धोनी की बेटी कितनी बड़ी हो गई है। 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

ARPITA SHARMASALMAN KHANEID PARTYMS DHONIWIFEDAUGHTERSIMPLICITYBEAUTIFUL LOOK

loading...