main page

'म्यूजिक' स्कूल का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज, शानदार दिखी श्रिया-शरमन की केमिस्ट्री

Updated 12 April, 2023 06:39:18 PM

म्यूजिक स्कूल का रोमांटिक गीत 'तेरी निगाहों ने' हुआ रिलीज, श्रिया सरन और शरमन जोशी की ताजगी भरी केमिस्ट्री आयी नजर...

नई दिल्ली। अपबीट और फुटटैपिंग पहले गीत 'पढ़ते जाओ बच्चा' के बाद, इलैयाराजा के बहुभाषी म्यूज़िकल के निर्माताओं ने बुधवार, 12 अप्रैल को तीन भाषाओं- हिंदी, तेलुगु और तमिल में मधुर और भावपूर्ण रोमांटिक गीत 'तेरी निगाहों ने' का अनावरण किया। श्रिया सरन और शरमन जोशी पर चित्रित, 'तेरी निगाहों ने' इलियाराजा द्वारा कंपोज्ड है, जिसके बोल राम रघुवंशी और डॉ सागर द्वारा लिखे गए हैं, इसे प्रिय गायक श्रेया घोषाल और जावेद अली द्वारा गाया गया है, और एडम मरे द्वारा कोरियोग्राफी की गई है।

 

कुल ग्यारह गीतों के साथ, IAS अधिकारी से फिल्म निर्माता बने पापराव बियाला की फ़िल्म म्यूजिक स्कूल, समाज, माता-पिता और शिक्षकों द्वारा युवा छात्रों पर शैक्षणिक दबाव की एक संवेदनशील चिंता का एक संगीतमय वर्णन है। ग्यारह में से तीन गाने द साउंड ऑफ म्यूजिक के हैं, जिन्हें इस भारतीय म्यूज़िकल में खूबसूरती से पिरोया गया है। फिल्म के भव्य रूप को सिनेमोटोग्राफर किरण देवहंस ने कैप्चर किया है। कलाकारों में प्रमुख भूमिकाओं में श्रेया सरन, शरमन जोशी और प्रकाश राज के अलावा नवोदित ओजू बरुआ और ग्रेसी गोस्वामी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में बेंजामिन गिलानी, सुहासिनी मुले, मोना अम्बेग्नकर, लीला सैमसन, बग्स भार्गव, विनय वर्मा, श्रीकांत अयंगर, वकार शेख, फनी और कई अन्य बाल कलाकार शामिल हैं। यामिनी फिल्म्स, हैदराबाद द्वारा प्रस्तुत, इस बहुभाषी फिल्म को हिंदी और तेलुगु में शूट किया गया है, और तमिल में डब किया गया है। यह 12 मई 2023 को हिंदी में पीवीआर और तेलुगु में दिल राजू द्वारा रिलीज हो रही है।

Content Editor: Sonali Sinha

Music SchoolTeri Nigahon NeSharman JoshiShriya Saran

loading...