ओमिक्रॉन के देश में दस्तक देने से कोरोना केस फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि ''बड़े अच्छे लगते हैं'' फेम एक्टर नकुल मेहता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और अपनी हेल्थ के बारे में बताया है।
23 Dec, 2021 03:52 PMमुंबई. ओमिक्रॉन के देश में दस्तक देने से कोरोना केस फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्टर नकुल मेहता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और अपनी हेल्थ के बारे में बताया है।
नकुल मेहता ने दवाइयों, खाने और एक अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नकुल पीच स्वैटशर्ट में नजर आ रहे हैं। उनके बिखरे हुए हैं और काफी उदास नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- वो कोरोना को मात दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स देख रहे हैं। अली सेठी की आवाज (गानें) सुन रहे हैं.. गर्म खाना खा रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो नकुल ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' से टीवी पर वापसी की है। इस शो में एक्टर के साथ दिशा परमार नजर आ रही है। आखिरी नकुल शो 'इश्कबाज' में दिखाई दिए थे, जिसे खूब पसंद किया गया था।