main page

पति के निधन के दो महीनों बाद घर से बाहर निकलीं नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा भी दिखी साथ

Updated 02 July, 2020 10:59:16 AM

बाॅलीवुड के दिग्गजर एक्टर ऋषि कपूर के निधन को दो महीने हो गए है। कपूर परिवार भी अब धीरे-धीरे  इस गम से उभर रहा हैं। नीतू आए दिन पति की याद में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही नीतूभी अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गजर एक्टर ऋषि कपूर के निधन को दो महीने हो गए है। कपूर परिवार भी अब धीरे-धीरे  इस गम से उभर रहा हैं। नीतू आए दिन पति की याद में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही नीतू भी अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

Bollywood Tadka

पति की मौत के दो महीनों बाद नीतू पहली बार घर से बाहर निकलीं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी दिखीं। रिद्धिमा पिता ऋषि की मौत के बाद से ही मां के साथ ही रह रही हैं और मां का पूरा ख्याल रख ही हैं।

Bollywood Tadka

ये दोनों एक क्लिनिक के बाहर स्पाॅट हुईं। हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों मां-बेटी गाड़ी से बाहर निकलती नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

नीतू इस दौरान ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखीं। वहीं उनकी बेटी रेड टाॅप में दिखीं। नीतू और रिद्धिमा दोनों ने इस वक्त अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मास्क पहने हुए था।

Bollywood Tadka

हालांकि दोनों ने इस दौरान वहां मौजूद मीडिया कैमरों को इग्नोर किया और जल्दी ही वहां से निकल गई। 

Bollywood Tadka

बता दें कि रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू को गिफ्ट में एक डॉगी दिया है। नीतू कपूर ने जिसका नाम डूडल रखा है। बीते दिनों उन्होंने डूडल के साथ प्यार सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था' रिद्धिमा को इस प्यारे डूडल के लिए जितना शुक्रिया कहा जाए कम है।नीत सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को याद करते हुए अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।


 

: Smita Sharma

neetu kapoorstep outsidefirst timerishi kapoordeathriddhima kapoor SahaniBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...