बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया पति अंगद के साथ अपने प्यार का करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। दोनों को इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक माना जाता है। अक्सर इस कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर नेहा और अंगद को बांद्रा के कैफे के बाहर स्पाॅट किया गया।
20 Aug, 2019 04:52 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया पति अंगद के साथ अपने प्यार का करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। दोनों को इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक माना जाता है। अक्सर इस कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर नेहा और अंगद को बांद्रा के कैफे के बाहर स्पाॅट किया गया।
इस दौरान नेहा व्हाइट कुर्ता और जींस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। सटबल मेकअप, शेड्स और खुले बाल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं, अंगद व्हाइट टीशर्ट के साथ शाॅर्ट्स में हर बार की तरह हैंडसम दिख रहे हैं।
कैफे के बाहर कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इन लेटेस्ट तस्वीरों में नेहा पति अंगद का हाथ थाम कई पोज दिए।
दोनों काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। नेहा और अंगद ने खिलखिलाते हुए पैपराजी को पोज दिए। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
नेहा और अंगद ने करीब 1 साल डेट करने के बाद 10 मई को सीक्रेट मैरिज की थी। गुपचुप हुई दोनों की शादी की खबर सुनकर सभी हैरान रह गए। मीडिया में ये खबरें तक आईं थी दोनों ने शादी इसलिए की क्योंकि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।
हालांकि, दोनों ने इस बात को सिरे से नकार दिया था लेकिन बाद में नेहा के ही शो में अंगद ने माना कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। नेहा ने शादी के 6 महीने बाद ही बेटी मेहर को जन्म दिया। अब नेहा अपनी शादीशुदा और मदरहुड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा इन दिनों एमटीवी Roadies सीजन 16 में बतौर जज की भूमिका निभा रही हैं। वहीं अंगद की बात करें तो वह कारगिल गर्ल में नजर आएंगे।