सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत से साथ दुबई में हनीमून एंजाॅय कर रही हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें सिंगर अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर कर रही हैं। हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत दुबई की सड़कों पर ओपन कार में घूमते नजर आए। इसकी वीडियो नेहा ने इंस्टा पर शेयर की हैं। रोहन जहां आगे वाली सीट पर बैठे हैं जबकि नेहा पीछे सीट पर बैठी हुई हैं। वीडियो में दोनों मस्ती भरे मूड में नजर आए।
10 Nov, 2020 04:47 PMमुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत से साथ दुबई में हनीमून एंजाॅय कर रही हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें सिंगर अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर कर रही हैं। हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत दुबई की सड़कों पर ओपन कार में घूमते नजर आए। इसकी वीडियो नेहा ने इंस्टा पर शेयर की हैं। रोहन जहां आगे वाली सीट पर बैठे हैं जबकि नेहा पीछे सीट पर बैठी हुई हैं। वीडियो में दोनों मस्ती भरे मूड में नजर आए।
लुक की बात करें तो नेहा इस दौरान फ्लोरल प्रिंट ब्लू कलर की शाॅर्ट ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने ड्रेस से मैचिंग रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। इसके साथ ही ओपन हेयर्स रखे हैं। वहीं रोहनप्रीत ने ब्लैक जैकेट के साथ रेड कलर की पगड़ी पहन रखी है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि इसके पहले नेहा ने दुबई के एक होटल के कमरे का वीडियो शेयर किया था, जिसमें व्हाइट और रेड फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, कमरे से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आया। कमरे को भी काफी रोमांटिक तरीके से सजाया गया था।
बता दें नेहा कक्कड़ ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। शादी के बाद रोहनप्रीत के घरवालों ने चंडीगढ़ में बहू नेहा का शानदार स्वागत किया था।