main page

रोती बिलखती नजर आईं Neha Marda, बीमार बेटी के लिए भगवान के सामने जोड़े हाथ

Updated 01 July, 2023 11:52:44 AM

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को चिंता में डाल दिया है।

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस नेहा मार्दा ने तीन महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की प्रेग्रेंसी में भी काफी कॉम्प्लीकेशन्स आए थे और नेहा का बेबी भी प्रिमेच्योर हुआ था। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को चिंता में डाल दिया है।

शेयर कि गई वीडियो में एक्ट्रेस रोती बिलखती नजर आ रहीं हैं। एक्ट्रेस की बेटी की तबीयत खराब है जिसके कारण वे बहुत परेशान हैं। नेहा कभी बेटी की नजर उतार रहीं हैं तो कभी भगवान के सामने हाथ जोड़ कर रोती नजर आ रहीं हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘अनइमेजिनेबल पेन’। शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया। हाल ही में नेहा ने बेटी का नामकरण फंक्शन भी किया था और इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।   

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

NEHA MARDATV ACTRESSDAUGHTERANAYAVIDEOsickGod

loading...