main page

B'Day: नील की डेब्यू फिल्म देखने के बाद पिता ने 6 महीने नहीं की थी बात

Updated 15 January, 2019 12:53:11 PM

बाॅलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। नील का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ। नील को बॉलीवुड का चॉकलेटी बाॅय कहा जाता है। लेकिन फिल्मों में वह हमेशा निगेटिव किरदार में नजर आए हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। नील का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ। नील को बॉलीवुड का चॉकलेटी बाॅय कहा जाता है। लेकिन फिल्मों में वह हमेशा निगेटिव किरदार में नजर आए हैं। नील के पिता का नाम नितिन मुकेश है और उनके दादा का नाम मुकेश है। अपने पिता और दादा का नाम सर नेम के तौर पर इस्तेमाल किया है।

Bollywood Tadka, नील नितिन मुकेश इमेज, बर्थडे स्पेशल इमेज

बता दें कि नील का नाम मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने रखा था। लता ने उनका नाम मशहूर अमेरिकन एस्ट्रनॉट नील आर्मस्ट्रॉन्ग के नाम से रखा था। नील की बड़े पर्दे पर एंट्री बचपन में ही हो गई थी। वह विजय और जैसी करनी वैसी भरनी में बाल कलाकार के रुप में दिखे। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर नील से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं। 

Bollywood Tadka, नील नितिन मुकेश इमेज, बर्थडे स्पेशल इमेज

फिल्मी करियर

नील ने साल 2007 में सीताराम राघवन की फिल्म जॉनी गद्दार से डेब्यू किया था और यह फिल्म बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट हुई थी। उसके बाद साल 2009 में 'आ देखे जरा' में नजर आए। इसके अलावा वह 'न्यूयॉर्क', 'लफंगे परिंदे', 'सात खून माफ', 'प्रेम रतन धन पायो','वजीर', 'जेल', 'इंदु सरकार' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

Bollywood Tadka, नील नितिन मुकेश इमेज, बर्थडे स्पेशल इमेज

पिता ने 6 महीने तक नहीं की बात

बता दें कि जब नील के पिता को यह बात पता चली कि उनके बेटे ने पहली ही फिल्म में निगेटिव रोल किया है तो उन्होंने नील से 6 महीने तक बात नहीं की थी। उनका मानना था कि उनके परिवार का इतना नाम है और ऐसे रोल कररे नील उनके  नाम को खराब कर रहा है। 

Bollywood Tadka, नील नितिन मुकेश इमेज, बर्थडे स्पेशल इमेज

स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर

बता दें कि नील स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। वह बचपन से ही बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेनिस खेल रहे हैं। नील जब आठवीं क्लास में थए तो वह पार्क के 20 चक्कर लगाते थे। 

Bollywood Tadka, नील नितिन मुकेश इमेज, बर्थडे स्पेशल इमेज

16 साल की उम्र में किया जिम ज्वॉइन

नील बचपन से ही फिटनेस फ्रीक थे। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में उन्होंने जिम भी ज्वॉइन कर लिया। हर 15 दिन वह सर्किट ट्रेनिंग करते हैं। हफ्ते में वह तीन दिन कार्डियो करते हैं। इसके अलावा वह पड़ोसियों के साथ वॉलीबॉल भी खेलते हैं। 

Bollywood Tadka, नील नितिन मुकेश इमेज, बर्थडे स्पेशल इमेज

न्यूड सीन से आए चर्चा में

नील मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म 'जेल' में न्यूड सीन की वजह से चर्चा में आए थे। जो काफी विवादित भी रहा था। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई थी। नील को आलोचकों द्वारा उनकी बेहतरीन भूमिका के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।  

Bollywood Tadka, नील नितिन मुकेश इमेज, बर्थडे स्पेशल इमेज

वर्कफ्रंट की बात करें तो नील इन दिनों फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हैं। इश फिल्म में उनके साथ प्रभास भी मुख्य किरदार में हैं। साहो में नील निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

: Smita Sharma

neil nitin mukesh hindi newsbirthday specialBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...