main page

Miss Universe 2023: नेपाल की गैरेट ने रचा इतिहास, पहली प्लस साइज बनीं मॉडल

Updated 20 November, 2023 02:18:02 PM

मिस यूनिवर्स 2023  इस साल काफी मायनों में खास और दिल्चस्प रहा, दरअसल मिस यूनिवर्स 2023 कई सालों से चली आ रही रूढ़िवादिता को तोड़ने वाला बना है। इस बार ट्रांसजेंडर प्रतियोगियों से लेकर प्लस साइज मॉडल तक ने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट  मिस यूनिवर्स 2023 में बतौर कंटेस्टेंट बन इतिहास में अपना नाम दर्ज कराय

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। मिस यूनिवर्स 2023  इस साल काफी मायनों में खास और दिल्चस्प रहा, दरअसल मिस यूनिवर्स 2023 कई सालों से चली आ रही रूढ़िवादिता को तोड़ने वाला बना है। इस बार ट्रांसजेंडर प्रतियोगियों से लेकर प्लस साइज मॉडल तक ने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट  मिस यूनिवर्स 2023 में बतौर कंटेस्टेंट बन इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। वहीं नेपाल की प्लस साइज मॉडल ने भी मिस यूनिवर्स 2023 में काफी सुर्खियां बटोरीं।

 

नेपाल की गैरेट बनी मिस यूनिवर्स 
मिस नेपाल, जेन दीपिका गैरेट इंटरनेशनल कंप्टीशन में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचने वाली पहली प्लस साइज़ मॉडल बनीं। 22 साल की गैरेट ने अल साल्वाडोर में आयोजित प्रिलिमनरी मुकाबलों के दौरान रनवे पर वॉक किया तो उन्होंने सभी का ध्यान खींच लिया। हर कोई उनका दीवाना हो गया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nepal’s Pageant Universe (@nepals_pageant_universe)

 

पहली प्लस साइज मॉडल बनीं नेपाल की गैरेट
मिस नेपाल, जेन दीपिका गैरेट इंटरनेशनल कंप्टीशन में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचने वाली पहली प्लस साइज़ मॉडल बनीं। 22 साल की गैरेट ने अल साल्वाडोर में आयोजित प्रिलिमनरी मुकाबलों के दौरान रनवे पर वॉक किया तो उन्होंने सभी का ध्यान खींच लिया। हर कोई उनका दीवाना हो गया।  इसी के साथ, नेपाल ने दुबले-पतले दिखने वाले मॉडलों की सभी रूढ़ियों को तोड़ दिया है। मिस यूनिवर्स 2023 में नेपाल को एक सुंदर और आत्मविश्वास से लबरेज प्लस-साइज़ मॉडल जेन दीपिका गैरेट द्वारा रिप्रेजेंट किया गया। हालांकि गैरेट को इंटरनेशनल पेजेंट  शामिल किए जाने से तुरंत हंगामा मच गया।

 

 

मिस नेपाल ने बॉडी पॉजिटिविटी को दिया बढ़ावा
मिस यूनिवर्स में प्लस साइज मिस नेपाल, जेन दीपिका गैरेट के पार्टिसिपेशन ने न केवल डायवर्सिटी बल्कि बॉडी पॉजिटिविटी को भी बढ़ावा दिया है। जेन का मानना है कि सभी ब्यूटी को, साइज की परवाह किए बिना, फैशन और ब्यूटी सेक्टर में रिप्रेजेंट करने और जश्न मनाने की जरूरत है।

 

 

हार्मोनल समस्याओं की वजह से बढ़ा था वजन
मिस नेपाल बनने के लिए जेन दीपिका गैरेट ने 20 अन्य दावेदारों को हराया था। जेन मॉडल होने के साथ ही नर्स और बिजनेस डेवलेपर भी हैं। उन्होंने महिलाओं की हार्मोनल और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अवेयरनेस फैलाने का भी काम किया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेन का वजन हार्मोनल समस्याओं के चलते बढ़ा था। बता दें कि जेन नेपाल के काठमांडू से हैं और वे अमेरिका में जन्मी थी। वहीं दुनिया के सबसे फेमस ब्यूटी पेजेंट में जेन की भागीदारी बॉडी की पॉजिटिविटी और रिप्रेजेंटेशन की जीत होगी।  

Content Editor: Varsha Yadav

miss universe 2023miss universe 2023 winnermiss universemiss universe 2023 namemiss nicaraguanicaragua sheynnis palaciossheynnis palaciossheynnis palacios miss universesheynnis palacios miss universe 2023

loading...