main page

Best Pic: बेटी मालती को गोद लिए स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे निक जोनस, लोगों ने की प्रियंका के पति की जमकर तारीफ

Updated 16 April, 2023 12:25:03 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। वह न सिर्फ बेहतर सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं, बल्कि एक बेस्ट फैमिली मैन भी है। यह उन्होंने कई बार साबित भी किया है। निक अपनी बेटी मालती मैरी से भी बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में वह अपनी लाडली को गोद में लिए स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे। जैसे ही उन्होंने ये तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की, यूजर्स उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। निक की बेटी संग ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। वह न सिर्फ बेहतर सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं, बल्कि एक बेस्ट फैमिली मैन भी है। यह उन्होंने कई बार साबित भी किया है। निक अपनी बेटी मालती मैरी से भी बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में वह अपनी लाडली को गोद में लिए स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे। जैसे ही उन्होंने ये तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की, यूजर्स उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। निक की बेटी संग ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

Bollywood Tadka

 

 

दरअसल, जोनस ब्रदर्स ने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में कॉन्सर्ट किया था, जिसमें निक जोनस ने अपनी फैमिली के साथ एंट्री की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


कॉन्सर्ट से निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेटी मालती को एक हाथ से गोद में लिए नजर आ रहे हैं तो दूसरे हाथ में माइक थामे दिख रही है। इस दौरान मालती के कानों पर हैडफोन भी लगे हुए है। बेटी संग तस्वीर शेयर कर निक ने कैप्शन में लिखा- उसका पहला साउंडचेक। 

 

 


फैंस बाप-बेटी की इस प्यारी तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शाही शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद कपल ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। निकयांका ने मालती का सेरोगेसी के जरिए स्वागत किया था, जो बेहद प्यारी है। 

 

Content Writer: suman prajapati

Nick JonasperformingstagedaughterMalti MerrieHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...