''आशिकी'' फेम एक्टर राहुल राॅय को फिल्म ''LAC-Live The Battle'' की शेटिंग के दौरान को ब्रेन स्ट्रोक हो गया, जिसके चलते उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जल्द ही सर्जरी होगी। राहुल Aphasia की दिक्कत हुई है। इस बीमारी में इंसान को बोलने, लिखने और समझने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। ज्यादातर यह सिर में चोट लगने या स्ट्रोक के बाद होता है।
30 Nov, 2020 11:45 AM मुंबई: 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल राॅय को फिल्म 'LAC-Live The Battle' की शेटिंग के दौरान को ब्रेन स्ट्रोक हो गया, जिसके चलते उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जल्द ही सर्जरी होगी। राहुल Aphasia की दिक्कत हुई है। इस बीमारी में इंसान को बोलने, लिखने और समझने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। ज्यादातर यह सिर में चोट लगने या स्ट्रोक के बाद होता है।
अभी तक नहीं पता था कि उनको ब्रेन स्ट्रोक कैसे हुआ था। वहीं अब राहुल राॅय के को-स्टार और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके निशांत सिंह मलखानी ने इसके बारे में डिटेल दी निशांत ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्या हुआ था। उन्होंने बताया का राहुल एकदम ठीक थे। सोमवार को सारी कास्ट और क्रू के लोग सोने चले गए लेकिन शायद उन पर मौसम का असर हो गया क्योंकि कारगिल का तापमान इस वक्त -15 डिग्री से. है।
उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा- मंगलवार को राहुल कुछ ठीक फील नहीं कर रहे थे और हमने एकदम से नोटिस किया कि वह अपने डायलॉग्स नहीं बोल पा रहे हैं। वह इन्हें भूल नहीं रहे थे बल्कि उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी। तभी शाम को हमने नोटिस किया कि वह अजीब सा व्यवहार कर रहे हैं, इधर-उधर देखने लगे और हमें लगा कि जरूर कुछ गड़बड़ है।
एयरलिफ्ट करवाकर मुंबई लाए
निशांत ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा-राहुल को तुरंत कारगिल के मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया। इसके बाद उनका सीटी स्कैन हुआ और बुधवार सुबह राहुल की कंडिशन के बारे में पता लगा। मिलिट्री की हेल्प से राहुल को हेलिकॉप्टर में एयरलिफ्ट करवाकर गुरुवार को श्रीनगर लाया गया। अब मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि राहुल राॅय की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि राहुल के दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं और उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा।