main page

अपनी खूबसूरती को मेंटेन करने के लिए इस मेकअप आर्टिस्ट पर लाखों खर्च करतीं हैं नीता अंबानी, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated 24 April, 2023 02:22:03 PM

59 की उम्र में भी नीता अंबानी काफी खूबसूरत नजर आतीं हैं। आपको बतां दें कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मिक्की कांन्ट्रैक्टर का हाथ है।

मुंबई। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगतीं हैं। नीता बेहद खूबसूरत हैं और वे अपनी खूबसूरती को मेंटेन करने के लिए बहुत कुछ करतीं हैं। आज हम आपको बताएंगे कि नीता अंबानी अपने मेकअप पर कितना खर्चा करतीं हैं और उस शक्स के बारे में भी जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा देता है।

Bollywood Tadka

जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि नीता अंबानी अपने मेकअप पर लाखों का खर्चा करती हैं। यही नहीं बल्की उनके मेकअप आर्टिस्ट की फीस जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

59 की उम्र में भी नीता अंबानी काफी खूबसूरत नजर आतीं हैं। आपको बतां दें कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मिक्की कांन्ट्रैक्टर का हाथ है। मिक्की, अंबानी फैमिली के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। वो नीता ही नहीं बल्कि उनकी बेटी ईशा अंबानी, बहू श्लोका मेहता अंबानी का भी मेकअप करते हैं।

Bollywood Tadka

मिक्की कांट्रेक्टर पहले टोक्यो में हेयर ड्रेसर का काम किया करते थे। फिर जब उनकी मुलाकात उस वक्त की बॉलीवुड स्टार हेलन से हुई, तो हेलन ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने की सलाह दी। बस फिर क्या था मिक्की ने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन कर ली और आज वो एक जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट में से एक हैं।

जानकारी के मुताबिक मिक्की एक व्यक्ति का मेकअप करने के 75,000 से 1 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। मिक्की इंडस्ट्री में सबसे बिजी रहने वाले मेकअप आर्टिस्ट में से एक भी हैं तो आप सोच सकते हैं उनकी एक महीने की इनकम क्या होगी।

मिक्की के क्लाइंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में अंबानी फैमिली से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। इसके अलावा मिक्की डॉन, दिल तो पागल है, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक और माय नेम इज खान जैसी कई फिल्मों में भी अपना टैलेंट दिखा चुकें हैं।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

NITA AMBANIBEAUTYMAKEUP ARTISTMickey ContractorMONEYPRICE

loading...