main page

'दिलबर गर्ल' का डांस देख क्रेजी हुए फैंस, जबरदस्त देखा जा रहा है ये वीडियो

Updated 23 March, 2019 05:01:03 PM

बाॅलीवुड में ''दिलबर गर्ल'' से मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। यह एक डांस वीडियो है जो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी इवेंट का है, जहां नोरा धमाल मचा रही हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड में 'दिलबर गर्ल' से मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। यह एक डांस वीडियो है जो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी इवेंट का है, जहां नोरा धमाल मचा रही हैं। उन्होंने इस दौरान अपने डांस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। अपनी बैली डांस के लिए मशहूर नोरा फतेही ने ईवेंट में जमकर अपनी अदाओं का जादू बिखेरा। नोरा की इस डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए लाखों लोग आए थे। हर कोई उन्हें कैमरे में कैद करना चाहता था। कुछ ही घंटो में शेयर की गई इस वीडियो को 8 लाख 46 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में नजर आएंगी। इसमें नोरा के अलावा वरुन धवन और श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में है। इसके अलावा नोरा बहुत जल्‍द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। नोरा इस फिल्‍म में एक लैटिन अमेरिकी लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं।

: Smita Sharma

nora fatehidancevideoviralsocial mediaBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...