main page

हॉस्पिटल से घर लौटीं नुसरत जहां, वीडियो शेयर कर दी तबीयत की जानकारी

Updated 20 November, 2019 11:06:47 AM

. फेमस एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नही चल रही थी। सांस लेने में प्रेशानी के चलते उन्हें हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया था, लेकिन अब एक्ट्रेस हॉस्पिटल से वापस घर लौट आईं हैं, जिससे उनके फैंस को राहत की सांस मिली है। इस बात की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नही चल रही थी। सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया था, लेकिन अब एक्ट्रेस हॉस्पिटल से वापस घर लौट आईं हैं, जिससे उनके फैंस को राहत की सांस मिली है। इस बात की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को धन्यवाद कहा है और बताया,  ''उन्हें  छोटा सा अस्थमा अटैक आया था। डॉक्टर के अनुसार ऐसा उन्हें डस्ट एलर्जी की वजह से हुआ था, लेकिन अब वो पूरी तरह ठीक हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने के लिए कहा है इसके बाद वो जल्द ही काम करना शुरू कर देंगी।'' नुसरत जहां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी  कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thank you all for your wishes, prayers, calls & messages. ❤️

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on Nov 19, 2019 at 8:23am PST

इसके पहले एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने पर खबरें सामने आ रही थी कि उनकी तबीयत ज्यादा ड्रग्स लेने की वजह से खराब हुई है, लेकिन नुसरत के परिवार की ओर से इसे  अफवाह बताया गया है।

Bollywood Tadka
बता दें एक्ट्रेस पॉलिटिक्स और फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए  दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं,  जिन्हें उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वहीं कई बार नुसरत अपने फोटोज को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं। 

Bollywood Tadka

 

: Smita Sharma

Nusrat JahanreturnedhomehospitalsharesvideoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment News

loading...