main page

ऋतिक रोशन के 50वें जन्मदिन पर पढ़िए उनके Versatile Talent की कहानी

Updated 09 January, 2024 05:34:04 PM

पर्दे पर तो आप ऋतिक के हर टैलेंट से रूबरू हैं लेकिन ऋतिक से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिसे शायद ही आप जानते हैं। जानिए ऋतिक से जुड़ी अनसुनी बातें।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सालो पहले हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले ऋतिक रोशन ने जो नाम हासिल किया उसी की बदौलत आज उन्हें इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ऋतिक ने अपनी काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है और न सिर्फ कई सारे अवार्ड बल्कि लाखों लोगों का प्यार भी पाया। पर्दे पर तो आप ऋतिक के हर टैलेंट से रूबरू हैं लेकिन ऋतिक से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिसे शायद ही आप जानते हैं। जानिए ऋतिक से जुड़ी अनसुनी बातें।

 

बहुभुखी अभिनय के धनी
अभिनय में बहुमुखी प्रतिभा के धनी ऋतिक ने अपने डांस के अलावा एक हीरो और एंटी हीरो के रूप में खुद को एक बार नहीं बल्कि बार-बार साबित किया है। उनके लुक से लेकर उनके अभिनय और सिनेमा के लिए उनके प्यार ने आज इंडस्ट्री में उन्हें नंबर वन का तगमा दिया है। जोधा अकबर जैसी शानदार फिल्म से लेकर जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी हल्की.फुल्की कॉमेडी तक वो बहुत ही सरल तरीके से फिल्मों के जाॅनर  के बीच बदलाव करते हैं और हर बार अपनी एक ऐसी रेंज दिखाते हैं जिसकी उनकी बराबरी कुछ अभिनेता ही कर सकते हैं। आपको बता दें कि ऋतिक को इंडस्ट्री में कई नाम दिए गए हैं जिन पर वह बखूबी फिट भी बैठते हैं। अपने एक्ट्रीमली हैंडसम लुक के कारण कोई उन्हें ग्रीक गाड तो कोई उनकी फिटनेस को देखकर उन्हें मिस्टर फिट एक्टर भी कहते हैं।

 

भारत के सुपरहीरो का परिचय
क्रिष फिल्म में सुपरहीरो बनने के बाद ऋतिक रोशन की दीवानगी ऐसी बढ़ी कि आज सालों बाद भी वह लड़कियों के एवरग्रीन क्रश बने हुए हैं। उन्हें बॉलीवुड का ग्रीक ऑफ गॉड कहा जाता है। आज भी अभिनेता दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेताओं की टॉप 10 लिस्ट में शुमार हैं। ऋतिक रोशन ने क्रिष फ्रेंचाइजी में प्रतिष्ठित सुपरहीरो के अपने कैरेक्टर के साथ भारतीय सिनेमा में एक नया आयाम लाया। अब जब क्रिष की बात आ ही गई है तो आपको बता दें कि ऋतिक वो पहले अभिनेता हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा में इन ऐतिहासिक कैरेक्टर को निभाकर हमेशा के लिए अपने फैंस के दिलों में जगह बनाई। उनकी इस फिल्म को उनके फैंस ने इतना पसंद किया कि आज भी लोग इसका हर एक डायलाॅग याद रखते हैं। ये एक ऐसा कैरेक्टर था जिसमें उन्हें न सिर्फ अपने इमोशनल पहलू पर काम करना पड़ा बल्कि पिजिकल आश्पेक्ट पर भी मेहनत करनी पड़ी थी।अगर आपको याद हो तो कई इटरव्यू में वो खुद बता चुके हैं कि क्रिष उनके लिए एक चैलेजिंग फिल्म थी।

 

भूमिकाओं के लिए शारीरिक परिवर्तन
अगर आप रितिक के कैरेक्टर ग्राफ को जानते हों तो आपको बता होगा कि उन्होंने अपनी हर फिल्म में खुद को नई तरह से दर्शकों के सामने पेश किया। रितिक को उनकी भूमिकाओं की डिमांड के अनुरूप खुद को पूरी तरह ट्रासफार्म करने के लिए जाना जाता है। चाहे वह धूम 2 के लिए तराशा हुआ लुक हासिल करना हो या सुपर 30 के लिए आम आदमी का लुक में फिजिकल ट्रासफार्म करने की बात हो। वह हर तरह से उसमें फिट हो जाते हैं। जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो ऐसा कभी नहीं होता कि उनकी एक्टिंग और उनकी फिटनेस पर बात न हो। कभीण्कभार भले ही उनकी फिल्म बाॅक्स आफिस पर अच्छा स्कोर हासिल न कर पाए लेकिन एक कलाकार के रूप में तब भी रितिक को 100 में से 100 नंबर ही मिलते हैं। 

 

एंग्री यंग मैन का दौर
अग्निपथ और काबिल में जिस तरीके से रितिक ने दर्शकों को अपना मुरीद बनाया उसने तो इतिहास रच दिया। काबिल जैसी फिल्म से उन्होंने बता दिया कि अगर कलाकार चाहे तो अपनी एक्टिंग से कुछ भी कर सकता है तभी तो उन्होंने उसमें एक अंधे का किरदार निभाकर भी जिस तरह गुंडों का सफाया किया उसे देखकर सभी हैरान थे। इसमें उन्होंने ये भी बताया कि जहां रोमांस की बात होगी तो वह वहां पर भी कम नहीं हैं। काबिल को न सिर्फ फिल्म क्रिटिक बलिक सिनेमा प्रेमियों से भी खूब तारीफ मिली। वही अग्निपथ में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया था। नए दौर में रितिक ने हर बार अलगण्अलग जाॅनर को अपनाकर और उनमें निभाए किरदारों के साथ 100 फीसदी न्याय करके उन्हें हमेशा के लिए पर्दे पर जीवंत कर दिया।

 

महान सम्राट अकबर ऐतिहासिक महाकाव्य
ऐतिहासिक महाकाव्य जोधा अकबर में रितिक ने महान सम्राट अकबर को शाही ठाठबाट के साथ चित्रित किया था। ऐतिहासिक नाटकों में जीवन से भी बड़े पात्रों को मूर्त रूप देने की उनकी क्षमता विविध भूमिकाएँ निभाने में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है। इस फिल्मके जरिए रितिक ने बता दिया कि वह सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस के अलावा ऐसे भूमिकाएं भी निभा सकते हैं जिसमें कई सारे चैलेंज हों। आपको बता दें कि इतिहास पर फिल्म बनाने में कलाकार इसलिए कतराते हैं क्योंकि एक तरफ उन्हें भारीण्भरकम कास्टयूम के साथ काम करना पड़ता है तो वहीं भाषा पर भी खास ध्यान देना पड़ता है। लेकिन रितिक ने इन सभी परेशानियों को पीेछ छोड़ महान सम्राट अकबर को इस तरह से दर्शकों के सामने पेश किया जैसे वह आज की ही बात हो।


सबसे उम्दा बॉय नेक्स्ट डोर
 ऋतिक ने अपने अविस्मरणीय आकर्षण और ऑनस्क्रीन प्रजेंस के साथ खुद को सबसे बेहतरीन.नेक्स्ट.डोर के रूप में साबित किया है। कहो ना प्यार है में साधारण रोहित से लेकर कभी खुशी कभी गम में सिपंल लेकर सबका दिल जीतने वाले रोहन से लेकर छोटे शहर के सुपरहीरो क्रिश तक ऋतिक के किरदारों के साथ न्याय किया और परफेक्ट बॉय नेक्स्ट डोर के रूप में सामने आए।

 

जीवन से भरपूर एक पैराप्लेजिक
एक पैराप्लेजिक के कैरेक्टर को जिस तरह रितिक ने निभाया उससे उन्होंने हर किसी को अपने अभिनय का दीवाना कर दिया था। रितिक ने जिस तरह से पैराप्लेजिक कैरेक्टर को प्रोट्रे किया था उसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी।उनके इस कैरेक्टर ने फिजिकल कंडिशन को पूरी तरह से चैलेंज किया लेकिन फिर भी उन्होंने सारी बाधाओं को जोड़कर इसे ऐसे निभाया जिसे देखकर हमें लगा कि वो इसे सेलीब्रेट कर रहे हैं। 

 

आँखों और बाडी लैग्वेज से एक्टिंग को सामने लाए
रितिक की आंखें भावनाओं संघर्षों और उनके चरित्र की जटिलताओं को व्यक्त करने वाला एक शक्तिशाली माध्यम बन गई है। कोई मिल गया जैसी फिल्मों से लेकर गुजारिश सुपर 30 और फाइटर की शुरुआती झलकियों में ऋतिक की आंखें हजारों शब्द बोलती हैं। कहानी कहने के साधन के रूप में बॉडी लैंग्वेज का उपयोग करने में रितिक की कुशलता एक ऐसे अभिनेता के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत करती है जो महज संवाद अदायगी से परे है। आपको बता दें कि रितिक एक ऐसे कलाकार हैं जो अगर कैमरे के सामने खड़े होकर आखों के कुछ ईशारे भी कर दें तो दर्शक उसी पर सीटी बजा देंगे कि क्योंकि वो अपनी हर बात तो आखों से कह सकने में सक्षम है। अब गुजारिश में उनका निभाया किरदार ही देख लीजिए कैसे उन्होंने इस फिल्म में बिना किसी फिजिकल मूमेंट के काम किया। इसमें उनकी अदाकारी को देखकर तो यही लगता है कि सिर्फ रितिक ही हैं जो इस तरह का किरदार कर सकते हैं।

 

अब कहो ना प्यार है फिल्म की बात क्या करेए इसमें तो रितिक रोशन ने ऐसा जादू चलाया कि सब उनसे कहने लगे कि हां तुमसे प्यार है। रितिक रोशन से पहले जो भी कलाकार इंडस्ट्री में काम कर रहे थे वह हल्के फुल्के काम चलाउ डांस के साथ काम कर लेते थे। लेकिन रितिक ने आते ही पूरी इंडस्ट्री हिला दी। उन्होंने दर्शकों के दिलों मे अच्छी एक्टिंग वाले सुपरस्टार के साथ अच्छे डांस करने वाले हीरो की डिमांड भी पैदा कर दी जिसे खुद उन्होंने बेहद ही संजीदगी से निभाया। अभी दर्शक कहो ना प्यार है फिल्म के रोहित को भूल भी नहीं पाए थे कि उन्होंने कभी खुशी कभी गम में आकर ऐसा प्यार किरदार निभाया कि वह हर दिल में बस गए। कभी खुशी कभी गम में अगर रितिक न होते तो फिल्म पूरी नहीं हो पाती और इस फिल्म में जिस तरह से उन्होंने अपनी मुस्कुराहट के साथ दिल जीता वो तो बेहद ही सराहनीय है।

 

डांस आइकन
हिंदी फिल्म उद्योग में ऋतिक रोशन की यात्रा धमाकेदार तरीके से शुरू हुई इस बात से तो सभी वाकिफ हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार है में अपने अदभुत डांस का प्रदर्शन किया।  साल 2000 में रिलीज हुई कहो ना प्यार है के बाद ऋतिक रोशन नेशनल क्रश बन गए थे। लड़कियां उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी की दीवानी हो गई थीं। उनके डास ने बाॅलीवुड में सभी के छक्के छुडा दिए थे। तभी तो खुद स्क्रीन पर बहुत अच्छा डांस करने वाले टागइर श्राफ भी कहते हैं कि बाॅलीवुड में चाहे कोई कितना भी अच्छा डांस क्यों न करे लेकिन रितिक रोशन ने अपने डांस ने जो बैंच मार्क हासिल किया है उसे कोई नहीं तोड़ सकता।

इंडस्ट्री में रितिक के डांस का मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता इसलिए सभी कहते हैं कि रितिक ने तो डांस एक बार कर लिया उसका कोई तोड़ नहीं है। अगर आप गौर करें तो रितिक रोशन की फिल्म के बाद भी फिल्मों में डांस को प्रमुखता दी जाने लगी नहीं तो इससे पहले सब काम चलाउ तरह के गानों में डांस करके किसी तरह से अपना काम चला देते थे।

Content Editor: Varsha Yadav

Hrithik RoshanHrithik Roshan birthday50th birthdayHrithik Roshan movie

loading...