main page

पंकज त्रिपाठी ने शेयर की नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीरें, हाथ में सर्टिफिकेट पकड़े पत्नी और बेटी की सादगी ने जीता दिल

Updated 22 October, 2023 10:53:42 AM

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी को हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  मिला है। अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं, जिन्हें यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी को हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  मिला है। अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं, जिन्हें यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
खास मूमेंट की ये तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- रामदरश मिश्र जी की पंक्ति :

"बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे,
खुले मेरे ख़्वाबों के पर धीरे-धीरे।
किसी को गिराया न ख़ुद को उछाला,
कटा ज़िंदगी का सफ़र धीरे-धीरे।
जहाँ आप पहुँचे छ्लांगे लगाकर,
वहाँ मैं भी आया मगर धीरे-धीरे।" आभार आप सभी का।

Bollywood Tadka
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पंकज त्रिपाठी राष्ट्रपति द्रौपदी के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार लेते नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी त्रिपाठी भी एक्टर के साथ नजर आ रही हैं, जिन्होंने गर्व के साथ उनका अवॉर्ड और प्रमाणपत्र पकड़ रखा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

बता दें, पंकज त्रिपाठी को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'मिमी' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म 'न्यूटन' के बाद यह उनका दूसरा नेशनल अवॉर्ड था।

काम की बात करें तो पंकज त्रिपाठी फिलहाल अपनी कॉमिक फिल्म 'फुकरे 3' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। अब उनके पास 'मैं अटल हूं', 'मेट्रो इन डिनो' और 'स्त्री 2' जैसी कई अपकमिंग फिल्में हैं।

 

Content Writer: suman prajapati

Pankaj TripathiphotosNational Award CeremonywifedaughterBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...