main page

गोल्डन टेम्पल में दर्शन के बाद परिणीति-राघव ने की बर्तन धोने की सेवा, कपल के वीडियो ने जीत लिया सबका दिल

Updated 02 July, 2023 03:52:41 PM

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते दिन अपने मंगेतर और आप नेता राघव चड्ढा संग गोल्डन टेम्पल पहुंची थी, जहां कपल ने एक साथ मत्था टेका। गुरुद्वारे से कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई थीं। वहीं अब परिणीति और राघव का स्वर्ण मंदिर से एक नया वीडियो सामने आया है,  जिसमें दोनों गुरुद्वारे में सेवा करते नजर आ रहे हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते दिन अपने मंगेतर और आप नेता राघव चड्ढा संग गोल्डन टेम्पल पहुंची थी, जहां कपल ने एक साथ मत्था टेका। गुरुद्वारे से कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई थीं। वहीं अब परिणीति और राघव का स्वर्ण मंदिर से एक नया वीडियो सामने आया है,  जिसमें दोनों गुरुद्वारे में सेवा करते नजर आ रहे हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति और राघव संगतों के बीच बर्तन धोने की सेवा करता नजर आ रहा है। दोनों तन-मन से सेवा में जुटे दिख रहे हैं।

 

इस दौरान परिणीति व्हाइट सूट के साथ सिर पर मैचिंग दुपट्टा लिए दिख रही हैं। वहीं राघव भी सिर पर केसरी कलर का रुमाल बांधे नजर आ रहे हैं। कपल का ये जेस्चर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

 


बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में ग्रैंड इंगेजमेंट की थी। वहीं अब खबरें हैं कि कपल इसी साल अक्टूबर और नवंबर में शादी के बंधन में बंधेगा।
 

 
 

Content Writer: suman prajapati

Parineeti ChopraRaghav ChadhaperformingsevaGolden TempleBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...