main page

Back To Work: स्टनिंग लुक में स्टूडियो के बाहर स्पाॅट हुईं परिणीति चोपड़ा, मिसेज चड्ढा के सुहागन लुक ने जीता फैंस का दिल

Updated 08 November, 2023 09:32:30 AM

परिणीति चोपड़ा ने इस साल 24 सितंबर को आप (आम आदमी पार्टी) नेता राघव चड्ढा के साथ फेयरीटेल वाली वेडिंग की। शादी के बाद परिणीति के ससुराल में गृहप्रवेश, हाॅलीडे और पहला करवाचौथ इन सबस चीजों ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब परिणीति काम पर लौट आईं हैं। 7 नवंबर को परिणीति को ब्रांदा वेस्ट के पर्पल हेज़ स्टूडियो के बाहर देखा गया। परिणीति यहां अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला की डबिंग के लिए आईं थीं।

मुंबई: परिणीति चोपड़ा ने इस साल 24 सितंबर को आप (आम आदमी पार्टी) नेता राघव चड्ढा के साथ फेयरीटेल वाली वेडिंग की। शादी के बाद परिणीति के ससुराल में गृहप्रवेश, हाॅलीडे और पहला करवाचौथ इन सबस चीजों ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब परिणीति काम पर लौट आईं हैं। 7 नवंबर को परिणीति को ब्रांदा वेस्ट के पर्पल हेज़ स्टूडियो के बाहर देखा गया। परिणीति यहां अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला की डबिंग के लिए आईं थीं।

Bollywood Tadka

 तस्वीरों में परिणीति को ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है। मांग में सजा सिंदूर परिणीति के इस वेस्टर्न लुक को चार चांद लगा रहा है। मिनिमल मेकअप, ब्लैक शेड्स परिणीति के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान उनके हाथों में लगी मेहंदी भी देखने को मिली।

Bollywood Tadka 
 
कुछ दिन पहले परिणीति ने अपनी दिवाली की तैयारी शुरू करते हुए की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। हंसी तो फंसी एक्ट्रेस ओरेंज कपल के सूट में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने झुमके और चूड़ियां पहनी थीं। परिणाीति ने न्यूनतम लेकिन ग्लैमरस मेकअप लुक चुना था।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो परिणीति हाल ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में नजर आईं थीं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह इम्तियाज अली की जीवनी पर आधारित ड्रामा अमर सिंह चमकीला में दिखाई देंगी। यह इसी नाम के पंजाबी गायक पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Parineeti ChopraRaghav Chadhaurple Haze StudiosBandra WestBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...