बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों परिणीति सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए काफी प्रैक्टिस कर रही हैं।
07 Jul, 2019 01:26 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों परिणीति सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए काफी प्रैक्टिस कर रही हैं।
इसी बीच सोशल साइट पर एक सेशन के दौरान परिणीति फैंस के साथ रू-ब-रू हुई थीं। दरअसल, उन्होंने फैंस के लिए अपने ट्विटर पर #AskParineeti सेशन रखा। इसमें एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बातें की और फैंस के सवालों जवाब भी दिए।
वहीं, #AskParineeti सेशन के दौरान एक फैन ने परिणीति से कैटरीना कैफ के बारे में सवाल किया। जिसमें एक्ट्रेस को एक ही शब्द में जवाब देना था लेकिन परिणीति इसका जवाब एक शब्द में नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि कैटरीना कैफ एक बेस्ट एडवाइजर हैं। परिणीति ने कहा कि कैटरीना के पास वर्ल्ड की बेस्ट एडवाइज होती है। साथ ही वह हमेशा ही सबमें अच्छा ही देखती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन के अलावा परिणीति चोपड़ा अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।
वो जल्द एक हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी। सायना नेहवाल की फिल्म के लिए परिणीति ट्रेनिंग भी ले रही हैं और जिम में खूब पसीना बहा रही हैं।