एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बाद फैंस की नजर हर पल उनके नए पोस्ट पर रहती है। फैंस यह देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं कि परी अपने नए घर में पति और ससुराल वालों संग कैसे टाइम स्पैंड करती हैं। शादी के बाद शेयर किए गए उनके हर पोस्ट को फैंस ने जमकर लाइक किया। वही, अब हाल ही में मिसेज चड्ढा ने अपने ससुराल घर के अंदर की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
22 Nov, 2023 03:22 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बाद फैंस की नजर हर पल उनके नए पोस्ट पर रहती है। फैंस यह देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं कि परी अपने नए घर में पति और ससुराल वालों संग कैसे टाइम स्पैंड करती हैं। शादी के बाद शेयर किए गए उनके हर पोस्ट को फैंस ने जमकर लाइक किया। वही, अब हाल ही में मिसेज चड्ढा ने अपने ससुराल घर के अंदर की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा ने ये लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में परी जमीन पर बैठी पोज दे रही हैं। दूसरी में वह पपी और बच्चे के साथ खेलती दिख रही है। जबकि तीसरी फोटो में एक्ट्रेस पति राघव संग सिर पर रुमाल बांधे नजर आ रही हैं।
ऐसा लग रहा है कि परिणीति की ये अनदेखी तस्वीरें शादी के दौरान किसी रीति-रिवाज निभाने के दौरान की हैं। इस दौरान एक्ट्रेस लाइट पीच कलर के आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने पिंक और पपीज कैप्शन में लिखा है और HOME को हैशटैग किया है। फैंस परी की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को आप नेता राघव चड्ढा संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में धूमधाम से हुई थी।