एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में परी की हर एक्टिविटी पर पैपराजी पैनी नजर बनाए हैं और उसे उनके फैंस तक पहुंचा रहे हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
17 Sep, 2023 04:28 PMxबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में परी की हर एक्टिविटी पर पैपराजी पैनी नजर बनाए हैं और उसे उनके फैंस तक पहुंचा रहे हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई परिणीति चोपड़ा के लुक की खास बात यह रही कि उन्होंने 'R' नाम यानि मंगेतर के नाम के लैटर वाली कैप पहन रखी है। उनकी इस कैप ने लोगों का खूब ध्यान खींचा।

वहीं, लुक की बात करें तो व्हाइट टैंक टॉप के ऊपर स्काइब्लू शर्ट और डेनिम पैंट में परिणीति काफी कूल लगीं।

बालों पर कैप लगाए वह फैंस को खूब इम्प्रेस करती दिखीं। इस दौरान वह अपने हाथ में एक बैग कैरी किए दिखाई दीं और उन्होंने कैमरे के सामने स्माइल करते हुए कई पोज दिए।

काम की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आएंगी। इस मूवी में वह एक्टर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 अक्टूबर, 2023 में रिलीज होगी।
