बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा आज यानी 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। बस कुछ ही देर में राघव चड्ढा की सेहराबंदी की रस्म होगी।
24 Sep, 2023 11:49 AMनई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा आज यानी 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। कपल आज शादी के जन्म-जन्म के बंधन में बंध जाएगा। इस ग्रैंड शादी के लिए झीलों के शहर उदयपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी में शरीक होने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियां इस शादी में कपल को आशीर्वाद देने के लिए पहुंच रही हैं।
परिणीति-राघव की शादी में पहुंचे दिल्ली और पंजाब के CM
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई राजनीतिक हस्तियां वेडिंग वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। संगीत और मेंहदी सेरेमनी के बाद आज दोपहर एक बजे से राघव की सेहरबंदी की रस्म की जाएगी। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में भी की जाएगी। इसी बीच बीते कल हुए संगीत के फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Pariinspired - Ambika (@pariinspired)
परिणीति और राघव का संगीत बीते कल यानी शनिवार को हुआ था, जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि परी और राघव के संगीत में नवराज हंस अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इस खुशी के मौके पर उन्होंने 'दिल चोरी साडा हो गया' और 'गुड नाल इश्क मिठा' जैसे बेहतरीन गानों पर परफॉर्म किया और समां बांध दिया।

इस ग्रैंड शादी के बाकी के फंक्शन आज होंगे। लीला पैलेस में बारात आने से पहले की सभी रस्में पंजाबी रीति-रिवाज से पूरी की जाएंगी। परिणीति को उनके होने वाले दूल्हेराजा के नाम का चूड़ा पहनाया जाएगा। वहीं राघव की सेहराबंदी के बाद बारात निकल जाएगी। शाम 4 बजे के करीब राघव और परिणीति के फेरे होंगे और सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।