main page

गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और नियोन सूट..ट्रेडिशनल लुक में पति संग ससुराल पहुंचीं परिणीति, घर में धूमधाम से हुआ नई बहू का स्वागत

Updated 26 September, 2023 11:48:02 AM

24 सितंबर को एक्ट्रेस परिणीति चोपडा संग शादी कर आप नेता राघव चड्ढा अपनी दुल्हनियां को घर ले आए हैं। बीते सोमवार नई नवेली दुल्हन परिणीति ने पति संग अपने ससुराल में एंट्री मारी। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए राघव-परिणीति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कपल नई तस्वीरों को फैंस

बॉलीवुड तड़का टीम. 24 सितंबर को एक्ट्रेस परिणीति चोपडा संग शादी कर आप नेता राघव चड्ढा अपनी दुल्हनियां को घर ले आए हैं। बीते सोमवार नई नवेली दुल्हन परिणीति ने पति संग अपने ससुराल में एंट्री मारी। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए राघव-परिणीति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कपल नई तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा का इस दौरान ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला।

Bollywood Tadka

 

नियोन कलर के आउटफिट में न्यूली वेड एक्ट्रेस गजब की खूबसूरत लग रही हैं।  गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और न्यूड मेकअप के साथ चेहरे पर स्माइल परिणीति के हुस्न को चार-चांद लगा रही है।

Bollywood Tadka

वहीं, उनके पति राघव चड्ढा इस दौरान फ्लोरल प्रिंट जैकेट के साथ व्हाइट पैंट में हमेशा की तरह परफेक्ट लग रहे हैं। एक साथ कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

Bollywood Tadka


ससुराल पहुंचने पर परिणीति का धूमधाम से स्वागत हुआ। घर को लाइटों से खूब सजाया। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से हुई। कपल ने इसी साल 13 मई को दिल्ली में धूमधाम से सगाई की थी। 

 

Content Writer: suman prajapati

Parineeti Choprareachedin-laws househusbandRaghav Chadhatraditional lookBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...