main page

'मेरी प्रिंसेस आयशा..अब नहीं रही' 1 साल की बहन के निधन से बुरी तरह टूटे पीछे तो देखो फेम पीर अहमद शाह

Updated 24 November, 2023 05:01:21 PM

क्या आप सभी को पाकिस्तान का वायरल गोल-मटोल बच्चा अहमद शाह याद है? वह व्यक्ति जिसने अपनी क्यूटनेस से हम सभी को अपना कायल बना लिया था, जबकि वह अपने चाचा के लिए आकर्षक ढंग से 'पीछे तो देखो' चिल्लाता था। खैर, वह प्यारा सा बच्चा अब बड़ा हो गया है लेकिन वह अब भी उतना ही प्यारा है जितना सालों पहले था। अब अहमद शाह को लेकर एक खबर सामने आई है।

मुंबई: क्या आप सभी को पाकिस्तान का वायरल गोल-मटोल बच्चा अहमद शाह याद है? वह व्यक्ति जिसने अपनी क्यूटनेस से हम सभी को अपना कायल बना लिया था, जबकि वह अपने चाचा के लिए आकर्षक ढंग से 'पीछे तो देखो' चिल्लाता था। खैर, वह प्यारा सा बच्चा अब बड़ा हो गया है लेकिन वह अब भी उतना ही प्यारा है जितना सालों पहले था। अब अहमद शाह को लेकर एक खबर सामने आई है।

Bollywood Tadka

खबर है कि अहमद शाह और उनका परिवार इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। पीर अहमद शाह की साल भर की नन्ही सी बहन की मौत हो गई है। ये जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई है और उन्होंने अपनी बहन की आत्मा की शांति के लिए सभी से सूरह फातिहा पढ़ने के लिए भी कहा है।

Bollywood Tadka


अहमद शाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्ही सी बहन की तस्वीर पोस्ट की और आंसू बहने वाले और दिल टूटने वाले इमोजी बनाए हैं। सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अहमद शाह की बहन आयशा बेहद क्यूट थीं और इस तरह का पोस्ट हर किसी को रुआंसा कर रहा है।

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते हैं अहमद शाह के फैंस काफी गमजदा है और उनका ढांढस बांध रहे हैं। इसके साथ ही इस बुरे वक्त में फैंस अहमद शाह के परिवार का भी साथ दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

इससे पहले 26 अक्टूबर को अहम शाह ने अपनी बहन की बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए उसके नाम का खुलासा किया था और कैप्शन में सिर्फ आयशा प्रिंसेस लिखा था।

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Peeche DekhoKidAhmad ShahBaby SisterAyeshaPassed AwayTender AgeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...