main page

कपिल शर्मा ने बचाई सुंदर हाथी की जान, PETA ने ट्वीट कर कॉमेडियन का किया धन्यवाद

Updated 26 December, 2021 02:07:33 PM

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन तो करते ही हैं वहीं दूसरों की मदद से भी सबका दिल जीतते हैं। अब हाल ही में PETA यानी पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स ने एक बार फिर एक बीमार हाथी की जान बचाने में मदद करने के लिए कपिल का शुक्रिया अदा किया है।

मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन तो करते ही हैं वहीं दूसरों की मदद से भी सबका दिल जीतते हैं। अब हाल ही में PETA यानी पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स ने एक बार फिर एक बीमार हाथी की जान बचाने में मदद करने के लिए कपिल का शुक्रिया अदा किया है।

Bollywood Tadka
PETA ने ट्वीट कर लिखा- कपिल शर्मा हाथी सुंदर की मदद करने के लिए आपको एक बार फिर से थैंक्यू। हमारे पास दूसरे हाथी के बारे में एक अच्छी खबर है। PETA इंडिया के प्रयासों के बाद, देश की 'सबसे पतली हाथी' लक्ष्मी को कोर्ट ने दुर्व्यवहार से बचाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।' 

Bollywood Tadka
इस पर कपिल भी जवाब देते हुए लिखा- ' यह तो बहुत बढ़िया खबर है। हमें आप लोगों पर गर्व है। भगवान आप पर यूं ही कृपा बनाए रखे।'

Bollywood Tadka
बता दें कि हाथी सुंदर को साल 2007 में जब वह सिर्फ बच्चा था, तो उसे कोल्हापुर में एक मंदिर में दे दिया गया था। वहां पर उसके पैर में जंजीर बांधकर रखा गया। उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। सुंदर का हैंडलर उसे डंडों से मारता-पीटता था। जब पेटा इंडिया को उसकी दुर्दशा के बारे में पता चला, तब समाने आया कि सुंदर की एक आंख में चोट आई है, कान में एक छेद हो गया है और पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। इसके बाद सुंदर की रिहाई के लिए कैम्पेन चलाया गया। पेटा ने मांग की सुंदर को जंगल में छोड़ दिया जाए लेकिन ऐसा करने से उसके हैंडलर ने मना कर दिया। 2013 में सुंदर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद देश-विदेश के लोगों ने उसको जंगल में छोड़ दिया जाए। मामला कोर्ट भी गया, जहां उसे बचाने के लिए लड़ाई लड़ी गई। अंत में 5 जून 2014 को, सुंदर को बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में लाया गया, जहां उसकी देखभाल की गई। उसका इलाज किया गया।

Bollywood Tadka
जानकारी के लिए बता दें 2013 में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर आग लगने के बाद कपिल ने वहां मौजूद पिल्लों की जान बचाई थी। पेटा इंडिया के सचिन बंगेरा ने इस खबर की पुष्टि करने के बाद ट्वीट किया। "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर कपिल शर्मा द्वारा बचाए गए ये पिल्ले अब सुरक्षित हैं! पेटा की ओर से धन्यवाद।" 2015 में कपिल को पेटा के 'पर्सन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Content Writer: Parminder Kaur

petathankskapil sharmasavinglifeelephant sunderBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...