main page

PM मोदी ने फोन पर लता मंगेशकर को दी बर्थडे की बधाई, कहा- हमेशा ही उनका दुलार मिला

Updated 28 September, 2020 12:47:14 PM

इंडस्ट्री की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर 28 सितंबर को अपना 91वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर इंडस्ट्री से लेकर कई आम लोगों ने उन्हें विश किया। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को फोन कर उन्हें 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

मुंबई: इंडस्ट्री की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर 28 सितंबर को अपना 91वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर इंडस्ट्री से लेकर कई आम लोगों ने उन्हें विश किया। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को फोन कर उन्हें 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

Bollywood Tadka

इस बात की जानकारी देते हुए मोदी जी ने लिखा-'आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आशीर्वाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।'

Bollywood Tadka
बता दें कि लता मंगेशकर ने पांच दशक से भी अधिक समय तक संगीत की दुनिया पर राज किया। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए हैं। उन्हें भारत रत्न समेत अनेक सम्मान एवं पुरस्कारों से नवाजा गया है।

Bollywood Tadka

लता मंगेशकर ने गाने की शुरुआत 40 के दशक में कर दी थी,तब वो महज 13 साल की थीं।भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के (1989), पद्म विभूषण (1999) और भारत रत्न (2001) से भी सम्मानित किया।

: Smita Sharma

PM Narendra Modisingerlata mangeshkarbirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...