main page

Pooja Bedi birthday: बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहीं पूजा बेदी, कई चैनल्स ने बैन किया था एक्ट्रेस का ये एड

Updated 11 May, 2023 08:58:49 AM

पूजा ने 1991 में 'विषकन्या' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूजा अपने बोल्ड अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहीं।

मुंबई। 80 के दशक की एक्ट्रेस पूजा बेदी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। 11 मई 1970 को मुंबई में पैदा हुईं पूजा मशहूर एक्टर कबीर बेदी की बेटी हैं। पूजा ने 1991 में 'विषकन्या' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूजा अपने बोल्ड अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहीं।

इस एक्टर के साथ लिपलॉक कर चर्चा में आईं

पूजा बेदी ने आमिर खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में काम किया। इस फिल्म में आमिर के साथ लिपलॉक सीन की वजह से वह खूब चर्चा में रहीं। इस फिल्म में उन्होंने लाल रंग की ड्रेस पहन मर्लिन मुनरो का आइकॉनिक पोज दिया। पूजा बेदी ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। बिग बॉस सीजन 5 में भी पूजा नजर आई थीं।

Bollywood Tadka

कंडोम के एड के कारण विवादों में रहीं

पूजा बेदी ने 90 के दशक में कई सारे बोल्ड फोटोशूट कराए थे। उन्होंने कंडोम का एड भी किया, जिसे उस दौरान दूरदर्शन ने बैन कर दिया था। बाकी चैनलों ने भी इस एड को चलाने से मना कर दिया था।

लव लाइफ को लेकर बटोरी सुर्खियां

पूजा अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। उनका नाम मशहूर कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल, द्विती विक्रमादित्य, आदित्य पंचोली और आकाशदीप सहगल से जुड़ा। साल 2019 में पूजा बेदी ने अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई की थी। मानक गोवा के रहने वाले हैं। पूजा अक्सर मानक के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

POOJA BEDIBIRTHDAYACTRESSBOLLYWOODBOLDADVERTISEMENTLOVE AFFAIRS

loading...