main page

लॉकडाउन: मंगेतर के साथ मुंबई से गोवा जाने पर ट्रोल हुईं पूजा बेदी, ट्रोलर्स बोले-'वहां पर कोरोना के 0 केस हैं, लेकिन अब बेवकूफ...

Updated 20 May, 2020 08:12:59 AM

पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन किया गया है। देश में लाॅकडाउन का चौथा चरण शुरु हुआ है। हालांकि इस लाॅकडाउन में कई चीजों की छूट दी गई है। सरकार ने नई गाइडलाइंस के साथ लोगों से बेवजह घर से ना निकलने की अपील है। आम जनता के साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी सरकार की अपील का पालन कर रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस पूजा बेदी लॉकडाउन के बीच मंगेतर के साथ गोवा चली गईं है। इस बात की जानकारी खुद पूजा बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

मुंबई: पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन किया गया है। देश में लाॅकडाउन का चौथा चरण शुरु हुआ है। हालांकि इस लाॅकडाउन में कई चीजों की छूट दी गई है। सरकार ने नई गाइडलाइंस के साथ लोगों से बेवजह घर से ना निकलने की अपील है। आम जनता के साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी सरकार की अपील का पालन कर रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस पूजा बेदी लॉकडाउन के बीच मंगेतर के साथ गोवा चली गईं है। इस बात की जानकारी खुद पूजा बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

Bollywood Tadka

पूजा ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'मंगेतर मानेक के साथ हम अपने गोवा वाले घर में वापस लौटे। वह गोवा से हैं। मेरी गाड़ी, घर और बिजनेस गोवा में रजिस्टर्ड है। सीमा नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया, कोविड-19 परीक्षण और क्वारंटीन फैसिलिटी की स्थिति एक अनुभव था, जो जीवन का एक स्वीकार्य तरीका नहीं बन सकता है।' पूजा का गोवा जाना लोगों को काफी खटका जिस वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

 

दरअसल, पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है, लेकिन गोवा भारत का पहला कोरोनामुक्त राज्य है। गोवा में बहुत पहले ही कोरोना के मामलों पर काबू पा लिया गया था। ऐसे में पूजा के मुंबई से गोवा जाने पर उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा-'लोग गोवा जा रहे हैं जहां कोरोना के केस शून्य हैं। ऐसे लोगों को वहां जाने की अनुमित नहीं देनी चाहिए।' Zelya ने लिखा, यह क्या हो रहा है, गोवा में कोई केस नहीं है लेकिन देखिए अब हमारे पास बहुत हैं, शुक्रिया इन बेवकूफ लोगों का।' एक शख्स ने एक्ट्रेस पूजा बेदी को ट्रोल करते हुए लिखा-'जब गोवा में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है, तब जो लोग गोवा जा रहे हैं उनकी वजह से राज्य को भुगतना पड़ेगा। उन्हें दरअसल, लोगों को अंदर आने की अनुमति ही नहीं देनी चाहिए।'

Bollywood Tadka

बता दें कि पूजा कुछ समय से मंगेतर मानेक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट किया और पिछले साल वेलेंटाइन्स डे पर दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली थी। पूजा अब जल्द ही मानेक के साथ शादी करने वाली हैं। 
 

: Smita Sharma

pooja beditrolleddrovebackgoafiancemanecklockdowncoronavirusmumbaiBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...