main page

हथिनी की तरह गर्भवती गाय को भी खिलाया विस्फोटक, जबड़ा और मुंह बुरी तरह जख्मी, एक्ट्रेस पूजा भट्ट बोलीं- ये घृणित है

Updated 08 June, 2020 10:41:56 AM

कुछ दिनों पहले ही केरल में विस्फोटक खाने से एक गर्भवती हथिनी की मौत से पूरा देश हैरान रह गया था। वहीं जानवरों के साथ बर्बरता दिखाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाने के बाद अब एक गाय के साथ भी ऐसी घटना सामने आई है। यह घटना हिमाचल के बिलासपुर जिले में हुई। बिलासपुर जिले में एक गाय ने खेतों में रखा विस्फोटक बारूद खा लिया जिसके खाने के बाद एक गाय ने अपना जबड़ा खो दिया।

मुंबई: कुछ दिनों पहले ही केरल में विस्फोटक खाने से एक गर्भवती हथिनी की मौत से पूरा देश हैरान रह गया था। वहीं जानवरों के साथ बर्बरता दिखाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाने के बाद अब एक गाय के साथ भी ऐसी घटना सामने आई है। यह घटना हिमाचल के बिलासपुर जिले में हुई। बिलासपुर जिले में एक गाय ने खेतों में रखा विस्फोटक बारूद खा लिया जिसके खाने के बाद एक गाय ने अपना जबड़ा खो दिया।

Bollywood Tadka

इस घटना के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इसके यह बहुत गिरी हुई हरकत है। विस्फोटकों का इस तरह से हो रहे इस्तेमाल को बंद करना चाहिए। अगर जानवरों पर हो रहे अत्याचारों पर कानून सख्त किए जाए तब ही इसका कुछ हो सकता है।

Bollywood Tadka

पावर में बैठे लोगों के लिए जानवरों पर अत्याचार रोकने का समय आ गया है। पूजा ने ट्वीट कर लिखा-'यह बहुत गिरी हुई हरकत है। विस्फोटकों का इस तरह से हो रहे इस्तेमाल को बंद करना चाहिए। अगर जानवरों पर हो रहे अत्याचारों पर कानून सख्त किए जाए तब ही इसका कुछ हो सकता है। पावर में बैठे लोगों के लिए जानवरों पर अत्याचार रोकने का समय आ गया है।'

Bollywood Tadka

बता दें कि गाय के साथ बर्बरता दिखाने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंद लाल पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। इस बात की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है। 25 मई को गुरुदयाल सिंह ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया था कि उसने खेत में बारूद का गोला लगाया था, जिसकी चपेट में आने से उसकी पालतू गाय का जबड़ा जख्मी हो गया था।

Bollywood Tadka

गर्भवती हथिनी की भी विस्फोटक खाकर हुई मौत

बता दें कि केरल में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक भरा अनानास खाने से मौत हो गई थी। मल्लापुरम जिले में कुछ लोगों ने फलों के भीतर छिपाकर हथिनी को पटाखे खिला दिए। घायल होने के बाद भी वह इतनी दर्द में तीन दिन तक वेलियार नदी में खड़ी रही। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। हथिनी की मौत पर पूजा ने लिखा, ‘हम भगवान गणेश की पूजा करते हैं और हाथियों को मारते हैं, बुरा व्यवहार करते हैं। हम भगवान हनुमान की पूजा करते हैं और जंजीरों में बंधे बंदरों को देख मजे लेते हैं। हम देवियों की पूजा करते हैं मगर महिलाओं को गाली देते हैं, उन्हें अपंग बनाते हैं और कन्या भ्रूण हत्या करते हैं। पूजा के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब ने इस हिंसक व्यवहार की कड़ी निंदा की थी।

: Smita Sharma

pooja bhattlashed outviolent behaviorpregnant cowHimachal pradeshbilaspurBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...