'आदिपुरुष' के बाद प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर का पहला लुक आउट हो गया है।
19 Jul, 2023 05:24 PMनई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'आदिपुरुष' के बाद प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जिसमें एक्टर जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं। प्रभास का यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
'प्रोजेक्ट के' से आउट हुआ प्रभास का फर्स्ट लुक
'प्रोजेक्ट के' का यह पोस्टर वैजंयती मूवीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा "हीरो आ गया है, अब से गेम बदल जाएगा। फिल्म की पहली झलक 20 जुलाई को यूएसए और 21 जुलाई को भारत में दिखाई जाएगी।" इससे पहले इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का पहला लुक भी आउट किया गया था, जिसमें पूरा फोकस उनके चेहरे पर किया गया। वहीं इस पोस्टर में प्रभास बिल्कुल सुपरहीरो की तरह लग रहे हैं।
यह पहली बार होगा जब साउथ स्टार प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। दोनों स्टार्स की जोड़ी देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। इनके दोनों एक्टर्स के अलावा 'प्रोजेक्ट के' में अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज एक्टर्स भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हो सकती है।