main page

प्रभास स्टारर सलार स्पेनिश भाषा में मचाएगी धमाल, लैटिन अमेरिका में हो रही है रिलीज

Updated 06 January, 2024 02:32:25 PM

सलार: पार्ट 1- सीजफायर लगातार दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अपने दमदार एक्शन और शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीतने वाली इस फिल्म ने सीधे रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली है।

नई दिल्ली। सलार: पार्ट 1- सीजफायर लगातार दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अपने दमदार एक्शन और शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीतने वाली इस फिल्म ने सीधे रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली है। अब यह फिल्म लैटिन अमेरिका में 7 मार्च 2024 को स्पेनिश भाषा में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

लैटिन अमेरिका  में रिलीज हो रही है सालार
प्रभास स्टारर सलार: पार्ट 1 - सीजफायर थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां प्रशांत नील की एक्शन एंटरटेनर ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ का आंकड़ा पार करके मील का पत्थर हासिल कर लिया है, वहीं अब फिल्म लैटिन अमेरिका में अपने स्पेनिश वर्जन की रिलीज के साथ साउथ अमेरिका में भी धूम मचाने के लिए तैयार है। स्पैनिश वर्जन सिनेपोलिस द्वारा जारी किया जाएगा, जिसके पास इस स्पेस में मर्केट शेयर का 72.5% हिस्सा है। यह फिल्म लैटिन अमेरिका में 7 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

 

इसकी घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा - "#SalaarCeaseFire se estrenará en América Latina el 7 de marzo de 2024, en español, lanzado por @Cinepolis. #SalaarCeaseFire लैटिन अमेरिका में 7 मार्च 2024 को स्पैनिश में रिलीज़ हो रही है।
@IndiaCinepolis"


 
होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म विजय किरागांदुर द्वारा निर्मीत हैं। यह फिल्म अब सिनेमाघरों आ चुकी है।

Content Editor: Varsha Yadav

SalaarSalaar prabhasSalaar in Spanish languagesalaar Latin Americaप्रभाससालारसालार अमेरिका में हो रही रिलीजलैटिन अमेरिका में हो रही रिलीज

loading...