main page

आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पंकज उधास: शुरू हुईं अंतिम संस्कार की तैयारी, अंतिम दर्शनों के लिए घर पहुंचा पार्थिव शरीर

Updated 27 February, 2024 12:08:30 PM

गजल गायक पंकज उधास  का सोमवार 26 फरवरी की सुबह मुंबई के कैंडी अस्पताल में निधन हुआ। खबरों की मानें तो पंकज उधास ने 26 फरवरी की सुबह 11 बजे 72 की उम्र में ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली हालांकि गायक के निधन की खबर मीडिया में शाम करीब 4.15 के आस पास आई। पंकज उधास का बीते दिन लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीं आज दिवंगत गजल गायक के अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर पहुंच गया है।

मुंबई: गजल गायक पंकज उधास  का सोमवार 26 फरवरी की सुबह मुंबई के कैंडी अस्पताल में निधन हुआ। खबरों की मानें तो पंकज उधास ने 26 फरवरी की सुबह 11 बजे 72 की उम्र में ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली हालांकि गायक के निधन की खबर मीडिया में शाम करीब 4.15 के आस पास आई।

 

Bollywood Tadka

 

 

पंकज उधास का बीते दिन लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीं आज दिवंगत गजल गायक के अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर पहुंच गया है।

 

Bollywood Tadka

 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तकरीबन ढाई बजे तक दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा और फिर 3 बजे के बाद वर्ली के हिंदू श्मशान भूमि पर अंतिम क्रिया की शुरुआत की जाएगी। अंतिम दर्शन के लिए परिजन समेत करीबी दोस्त और सेलेब्स भी सिंगर के आवास पर पहुंचने लगे हैं। 
 

Bollywood Tadka

पंकज उधास को कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। उन्हें साल 2006 में भार सरकार ने पद्मश्री से नवाजा था। इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार (2012) भी दिया गया है।इसके अलावा, उन्हें नाम फिल्म के गाने  "चिट्ठी आई है" के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड भी दिया जा तुका है। इसी गाने के लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

Content Writer: Smita Sharma

Preparations Beginlast darshanPankaj UdhasBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...