main page

प्राइम वीडियो की अपकमिंग तमिल हॉरर, 'द विलेज' का म्यूजिक एल्बम लॉन्च

Updated 15 November, 2023 04:01:00 PM

प्राइम वीडियो ने आज अपनी अपकमिंग तमिल ओरिजिनल हॉरर सीरीज़, द विलेज के म्यूजिक एल्बम से पर्दा उठा दिया है। इसके एल्बम में 11 ओरिजिनल गाने शामिल हैं जो आपको गहन ह्यूमन अनुभव कराते हैं, जहां हर गीत एक लचीले समुदाय की सामूहिक कहानी में एक अध्याय बन जाता है।

नई दिल्ली। प्राइम वीडियो ने आज अपनी अपकमिंग तमिल ओरिजिनल हॉरर सीरीज़, द विलेज के म्यूजिक एल्बम से पर्दा उठा दिया है। इसके एल्बम में 11 ओरिजिनल गाने शामिल हैं जो आपको गहन ह्यूमन अनुभव कराते हैं, जहां हर गीत एक लचीले समुदाय की सामूहिक कहानी में एक अध्याय बन जाता है।

 
ये एल्बम गिरीश गोपालकृष्णन द्वारा रचित हैं और गीत मदुरै सोलजौर (सियान साहिर, सेंथिल कुमार), इयक्की बेरी, स्नेकन, गुरु अय्यादुरई और शिल्पा नटराजन द्वारा लिखे गए हैं। थिरुविझा के जीवंत उत्सव से लेकर मेमेंटो मोरी में आत्मनिरीक्षण के पलों और कन्नूरंगु कनमानिये की लोरी तक, यह एल्बम प्रेम, बलिदान और समय की अजेय यात्रा का एक ह्यूमन एक्सप्लोरेशन  है।

 

यहां एल्बम की ट्रैकलिस्ट हैं -
1. तिरुविझा - सिंगर: मुथु सिरपी (कालीमुथु), सिंदुरी विशाल, मथिचियाम बाला (जी.नंदबाला मुरुगन), गीतकार: स्नेकन
2. थायी सॉन्ग (ट्रेडिशनल वर्जन ) - गायक: मथिचियम बाला (जी.नंदबाला मुरुगन), गुरु अय्यादुरई, सिंदुरी विशाल,       गीतकार: स्नेकन
3. थायी सॉन्ग (हॉरर वर्जन) - गायक: गुरु अय्यादुरई, गीतकार: स्नेकन
4. मेमेंटो मोरी - गायक और गीतकार: मदुरै सोलजौर (सियान, सेंथिल कुमार), इयक्की बेरी
5. म्यूटेशन थीम (द विलेज टाइटल ट्रैक) - गायक: सिंदुरी विशाल, गुरु अय्यादुरई; गीतकार: स्नेकन
6. कन्नूरंगु कनमानिये (सिस्टर का डेथ गीत) - गायक: गिरीश गोपालकृष्णन, गीतकार: स्नेकन
7. मन्ना वेट्टी (वर्कर्स गीत) - गायक: गुरु अय्यादुरई, गीतकार: गुरु अय्यादुरई
8. जिगम-वा - गायिका: डी. प्रथिमा पिल्लई, शिल्पा नटराजन, गीतकार: शिल्पा नटराजन
9. ब्यू केव
10. वेट्टैयन थीम
11. थायी गीत (गोस्ट वर्जन) - गायक: गिरीश गोपालकृष्णन, गीतकार: स्नेकन

 
मिलिंद राऊ द्वारा निर्देशित, द विलेज, अश्विन श्रीवत्संगम, विवेक रंगाचारी और शमिक दासगुप्ता के इसी नाम के ग्राफिक हॉरर नॉवेल से प्रेरित एक डरावनी सीरीज है, जिसे शुरू में याली ड्रीम वर्क्स द्वारा प्रकाशित किया गया था। यह शो एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमता है जो अपने परिवार को बचाने के लिए एक मुश्किल रेस्क्यू मिशन  पर निकलता है। स्टूडियो शक्ति प्रोडक्शन की ये सीरीज बी.एस. राधाकृष्णन द्वारा निर्मित और मिलिंद राऊ, धीरज वैद्य और दीप्ति गोविंदराजन द्वारा लिखित और निर्मित हैं।

 

इसमें लोकप्रिय तमिल अभिनेता आर्य मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही दिव्या पिल्लई, आझिया, आडुकलम नरेन, जॉर्ज मायन, पीएन सनी, मुथुकुमार के, कलाईरानी एस.एस., जॉन कोककेन, पूजा, वी. जयप्रकाश, अर्जुन चिदंबरम और थलाइवासल विजय जैसे बहुमुखी कलाकार शामिल हैं। यह सीरीज 24 नवंबर को भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में डब, अंग्रेजी में सबटाइटर के साथ प्रीमियर के लिए तैयार है।

Content Editor: Jyotsna Rawat

Prime Videoupcoming Tamil horrorseries The Villagelaunches music album

loading...