main page

प्रेग्नेंट हैं 'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक: मिसकैरेज के बाद फिर भरेगी हसीना की सूनी गोद, व्हाइट कफ्तान ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Updated 06 February, 2024 05:19:51 PM

साल 2024 कई हसीनाओं के लिए खुशियां लेकर आया। बी-टाउन की कई हसीनाओं ने प्यारे से बच्चों का स्वागत किया। वहीं कई इस साल नन्हें मुन्नों का स्वागत करेंगी। अब इस लिस्ट में 'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, आपने ठीक सुना प्रिया मलिक प्रेग्नेंट है।

मुंबई: साल 2024 कई हसीनाओं के लिए खुशियां लेकर आया। बी-टाउन की कई हसीनाओं ने प्यारे से बच्चों का स्वागत किया। वहीं कई इस साल नन्हें मुन्नों का स्वागत करेंगी। अब इस लिस्ट में 'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, आपने ठीक सुना प्रिया मलिक प्रेग्नेंट है।

Bollywood Tadka

हसीना जल्द ही पति करण बख्शी संग अपने जीवन के एक नए अध्याय में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि इससे पहले उनका एक मिस्कैरज हो गया था। इस बात की जानकारी प्रिया मलिक ने खुद दी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान घोषणा की कि वह अपने पति करण बख्शी के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और उनका बच्चा इस साल अप्रैल के महीने में आने वाला है।

Bollywood Tadka

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह पिछले साल की बात है, जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था लेकिन दुर्भाग्य से उनका मिसकैरेज हो गया था। 

Bollywood Tadka

प्रिया मलिक ने 9 अक्टूबर 2022 को अपने सपनों के राजकुमार करण बख्शी से एक गुरुद्वारा में शादी रचाई थी। पेस्टल रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए इस जोड़े ने खूबसूरत वाइब्स बिखेरी थीं। दिलचस्प बात यह है कि उनका वेडिंग वेन्यू वही स्थान था, जहां करण के माता-पिता की शादी हुई थी।

Content Writer: Smita Sharma

Priya MalikExpecting1st ChildHubbyKaran BakshiBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...