main page

प्रियंका-निक की शादी से कुछ दिन पहले होगी खास पूजा

Updated 27 November, 2018 01:05:34 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो गईं हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरें हैं कि प्रियंका-निक शादी की रस्मों की शुरुआत एक छोटी सी पूजा से करेंगे। 

Bollywood Tadka

फिल्म फेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका-निक अपनी शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। दोनों मेहंदी और बाकी के फंक्शन शुरू होने से पहले मुंबई में एक पूजा रखेंगे। ये पूजा 28 नवंबर को होगी। प्रियंका और निक चाहते हैं कि सब कुछ अच्छे तरीके से हो इसलिए वे पूजा करेंगे।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों इसी साल 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी कर सकते हैं हालांकि, कपल ने अभी तक शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है। खबरें हैं कि कपल जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर सकते हैं।

Bollywood Tadka

दोनों हेलिकॉप्टर से वेडिंग प्लेस तक पहुंचेंगे। मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेस ने इस खबर की पुष्ट‍ि की है। शादी हिन्दू और क्रिश्चन रीति रिवाज से होगी। शादी के बाद दोनों दो रिशेपशन देंगे। 

: Neha

priyanka chopranick jonasgrand pujabefore wedding

loading...