main page

Met Gala 2023: बेहद महंगा डायमंड नेकलेस पहन इवेंट में पहुंची Priyanka Chopra, अरबों में है कीमत

Updated 02 May, 2023 10:19:38 AM

प्रियंका का मेट गाला इवेंट 2023 लुक काफी वायरल हो रहा है। इवेंट में एक्ट्रेस अपने डार्लिंग हसबैंड के साथ ब्लैक में ट्विनिंग कर पहुंची थीं।

मुंबई। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ मेट गाला 2023 में एन्ट्री मारी। कपल ने ब्लैक आउफिट पहना था। प्रियंका का मेट गाला इवेंट 2023 लुक काफी वायरल हो रहा है। इवेंट में एक्ट्रेस अपने डार्लिंग हसबैंड के साथ ब्लैक में ट्विनिंग कर पहुंची थीं। प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था। एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस काफी एट्रेकटिव था जिस पर सभी की निगाहें टिक गईं।

Bollywood Tadka

लेकिन क्या आप इस हार की कीमत जानते हैं? तो चलिए हम बताते हैं कि एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस की असली कीमत। प्रियंका ने मेट गाला 2023 में 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था। वायरल हो रहे एक ट्वीट की मानें तो प्रियंका के नेकपीस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ट्वीट में लिखा है,  "मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डालर बुलगारी ऑफिशियल हार की नीलामी होने जा रही है।"

Bollywood Tadka

दिलचस्प बात यह है कि बोल्ड गाउन में प्रियंका ने जब गाला इवेंट में एंट्री की तो उनका सबसे जोरदार तालियों के साथ वेलकम हुआ। एक्ट्रेस के साथ उनके पति अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास भी थे। प्रियंका अपने डियर हसबैंड का हाथ थामे हुए गाला में पहुंची थीं। इस दौरान कपल ने साथ में रेड कार्पेट पर पोज दिए।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

PRIYANKA CHOPRANICK JONASDAIMOND NECKLACEMET GALA 2023RED CARPET

loading...