main page

रेड कार्पेट पर राल्फ...रूसो गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Updated 27 February, 2017 09:28:21 AM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह 2017 के रेड कार्पेट पर बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने इस समारोह में सफेद और सिल्वर रंग का राल्फ-रूसो गाउन पहना हुआ था।

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह 2017 के रेड कार्पेट पर बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने इस समारोह में सफेद और सिल्वर रंग का राल्फ-रूसो गाउन पहना हुआ था।  

ऑस्कर के रेड कॉर्पेट पर प्रियंका पिछले साल पहली बार आईं थीं। तब उन्होंने जुहैर मुराद का सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना था।  इस बार 34 वर्षीय प्रियंका ने इस मौके पर हीरे के लॉरेन श्वाट्र्ज इयररिंग और बे्रसलेट पहने थे और उनका पूरा लुक सफेद सिल्वर गाउन में बेहद आकर्षक लग रहा था। उन्होंने चेहरे पर बेहद ही कम मेकअप लगाया था और बाल खुले रखे थे। उनकी सैंडल चमकीली थी।  इस मौके पर भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल भी सफेद सूट में नजर आए। ऑस्कर के लिए पहली बार पटेल को नामित किया गया था हालांकि उन्हेें यह पुरस्कार मिल नहीं पाया।

:

priyanka chopraoscars89th Academy Awards

loading...