main page

ब्रालेट..मैचिंग पैंट और ओवर साइज़ कोट में प्रियंका का बोल्ड लुक,'मिसेज जोनस' की अदाओं ने चुरा लिया दिल

Updated 04 November, 2022 08:58:06 AM

प्रियंका चोपड़ा हर मायने में एक सच्ची फैशन क्वीन हैं। देसी गर्ल को अच्छे से पता है कि हर तरह के फिट में कैसे राॅक करना है। पीसी इतनी कॉन्फिडेंट हैं कि वह बोल्ड फैशन को कैरी करने से नहीं डरती। उनके ओओटीडी (आउटफिट ऑफ द डे)  हमेशा एक ट्रेंडसेटर होते हैं।

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा हर मायने में एक सच्ची फैशन क्वीन हैं। देसी गर्ल को अच्छे से पता है कि हर तरह के फिट में कैसे राॅक करना है। पीसी इतनी कॉन्फिडेंट हैं कि वह बोल्ड फैशन को कैरी करने से नहीं डरती। उनके ओओटीडी (आउटफिट ऑफ द डे)  हमेशा एक ट्रेंडसेटर होते हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका इस समय मुंबई में हैं। पीसी मंगलवार को तीन साल बाद मुंबई लौटी हैं। हर किसी को आशा थी कि वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को साथ लेकर आ रही हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Bollywood Tadka

वहीं  तीन साल बाद मुंबई लौटी पीसी के चेहरे पर एक अलग की खुशी देखने को मिल रही है जो उनकी सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आ रही हैं। वीरवार दोपहर प्रियंका को मुंबई के आलीशान होटल में स्पाॅट किया गया।

Bollywood Tadka

इस दौरान प्रियंका का बेहद बोल्ड लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो वह प्रिंयका ब्लू कलर का ब्रैलेट टॉप, मैंचिंग पैंट और ब्लेजर में कहर ढाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को डेवी मेकअप और बीची कर्ल्स से स्टाइल किया था। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका को लंबे समय से किसी बाॅलीवुड फिल्म में नहींं देखा गया। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी ये मुंबई ट्रिप उनके फैंस के लिए एक ट्रीट में बदल सकता है।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि प्रियंका फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली से मुलाकात करेंगी। मीडिया में आई खबरों की मानें तो प्रियंका खास तौर पर मुंबई में दो मेकर्स से मुलाकात करेंगी। एक हैं संजय लीला भंसाली और दूसरे विशाल भारद्वाज।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि प्रियंका इन दोनों के साथ यूएस से फोन पर संपर्क में थीं और कुछ प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर रह थीं। इनके कुछ आइडिये प्रियंका को पसंद आए हैं और वह अपनी इस भारत यात्रा में इन्हें फाइनल रूप देना चाहती हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka Choprabold looksBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...