main page

मां मधु के बर्थडे पर प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट सोना में दी ग्रैंड पार्टी, हाथ में शैपिंन का गिलास थाम यूं दिए पोज

Updated 28 June, 2021 03:21:16 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अक्सर चाहे कितनी भी बिजी क्यों ना हो वह अपनी फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। शनिवार को प्रियंका ने अपने न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट सोना में मां मधु चोपड़ा के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की।  वैसे तो पीसी की मां का बर्थडे 16 जून को होता है लेकिन बिज़ी होने के चलते उन्होंने शनिवार को इसे सेलिब्रेट किया।  प्रियंका अपने इस रेस्टोरेंट में पहली बार अपनी फैमिली के साथ पहुंची थीं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अक्सर चाहे कितनी भी बिजी क्यों ना हो वह अपनी फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। शनिवार को प्रियंका ने अपने न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट सोना में मां मधु चोपड़ा के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की।  वैसे तो पीसी की मां का बर्थडे 16 जून को होता है लेकिन बिज़ी होने के चलते उन्होंने शनिवार को इसे सेलिब्रेट किया।  प्रियंका अपने इस रेस्टोरेंट में पहली बार अपनी फैमिली के साथ पहुंची थीं।

Bollywood Tadka

हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस के हसबैंड निक जोनस वहां मौजूद नहीं थे। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

पार्टी में देसी गर्ल प्रियंका व्हाइट बैकलेस स्ट्रेट स्लिट कट गाउन में काफी खूबसूरत दिख रही थी। उनका ये बोल्ड अंदाज फैंस को भी काफ पसंद आ रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका अपने शैंपिन का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि बर्थ-डे के दिन प्रियंका ने अपनी मॉम के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था। पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिए अपनी मॉम की खूबसूरती को एक्सप्लेन करने की कोशिश की है।इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-जन्मदिन मुबारक हो मां। अपका खास दिन एक साथ मनाने की हमारी रस्म को याद कर रही हूं। लव यू लोड… जल्द ही मिलते हैं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो पीसी ने इस साल की शुरुआत में लंदन में सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन, रसेल टोवी, स्टीव ओरम और ओमिड जलीली के साथ रोमांटिक ड्रामा 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की। इसके अलावा प्रियंका के पास 'द मैट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू', 'मिंडी कलिंग' के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी, मां आनंद शीला पर एक बायोपिक और एक अनस्क्रिप्टेड अमेजॉन सीरीज है। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

priyanka chopra jonascelebritymothermadhu choprabirthdaySONABollywood NewsCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...