main page

बहन की शादी के बीच पूल में बेटी संग उछलती-कूदती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर परिणीति को बधाई

Updated 25 September, 2023 02:13:33 PM

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से हुई। कपल की शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत से कई बड़ी हस्तियां पहुंची, लेकिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं। अपनी बहन की शाद के बीच प्रियंका विदेश में बेटी संग चिल करती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति-राघव को शादी की बधाई दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से हुई। कपल की शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत से कई बड़ी हस्तियां पहुंची, लेकिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं। अपनी बहन की शाद के बीच प्रियंका विदेश में बेटी संग चिल करती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति-राघव को शादी की बधाई दी है।

Bollywood Tadka

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूलीवेड परिणीति चोपड़ा के शादी वाले पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी और लिखा- 'मेरा आशीर्वाद'

Bollywood Tadka

 

बहन की शादी के सेलिब्रेशन के बीच प्रियंका विदेश में अपनी बेटी संग पूल में मस्ती करती भी नजर आईं। उन्होंने कुछ घंटे पहले अपनी लाडो संग इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पूल में मालती को अपनी बाहों से उछालती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कालेज फ्रेंड्स हैं। हालांकि, उनके प्यार की दास्तां फिल्म 'चमकीला' के सेट पर 2022 में शुरू हुई थी। शूटिंग के दौरान राघव, परिणीति से मिलने गए थे। इसके बाद से ही उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी और अब दोनों शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं।

Bollywood Tadka

 


 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopracongratulatessisterParineeti Chopraweddingsocial mediaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...