main page

जिस रिंग को फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका, उसकी कहानी इनकी लव स्टोरी की तरह है दिलचस्प

Updated 18 August, 2018 12:06:48 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं है। प्रियंका उम्र में भले ही निक से 11 साल बड़ी हो लेकिन दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि इन दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं...

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं है। प्रियंका उम्र में भले ही निक से 11 साल बड़ी हो लेकिन दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि इन दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों आज सगाई करने वाले हैैं।

Bollywood Tadka

हालांकि बीते दिनों प्रियंका की एयरपोर्ट से एक वीडियो काफी वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने मीडिया को देख अपनी रिंग उतारकर जेब में डाल ली थी। वहीं प्रियंका ‘चैलेंजिंग द स्टेट्स क्यू एंड फॉर्जिंग न्यू पाथ्स’ इवेंट में पहुंची थीं जहां वह बिना अंगुठी पहने नजर आईं, लेकिन हाल ही में सामने आई तस्वीरों को देखकर तो हम यही कह सकते हैं कि प्रियंका अब निक साथ अपनी इंगेजमेंट वाली बात को उन्होंने छिपाना बंद कर दिया है। आखिरकार उन्होंने अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर दी है। प्रियंका ने बीते दिनों फिल्म को 'भारत' को अचानक छोड़ दिया जिसके पीछे निक के साथ शादी की वजह बताई जा रही थी, लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद प्रियंका ने निक के बारे में कोई बयान नहीं दिया और फाइनली वो उनके साथ आज सगाई करने वाली हैं। इससे यही साबित होता है कि प्रियंका निक से बेहद प्यार करती हैं। 

Bollywood Tadka

 

बंद करवाया था न्यूयॉर्क का स्टोर

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने 18 जुलाई यानि अने बर्थडे वाले दिन निक के साथ सगाई की थी। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि निक ने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोर को बंद करवा दिया था ताकि वो प्रियंका के लिए स्पेशयल रिंग खरीद सकें। 

 

Bollywood Tadka

 

रिंग की कीमत 

प्रियंका की सगाई की अंगूठी कई मायनों में बेहद खास है। प्रियंका के लिए रिंग निक ने लंदन के मशहूर स्टोर Tiffany & Co से खरीदी थी। एक रिपोर्ट में लिखा- डायमंड डब्ल्यूपी के प्रेसीडेंट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की अंगूठी उच्च गुणवत्ता वाले हीरे की हैं। जो वजन में लगभग 4 कैरेट की है। रिंग की स्पष्टता वीएस 1 है। टिफ़नी एंड कंपनी से खरीदी गई इस अंगूठी की कीमत 200,000 डॉलर ( 1,40,59,500) है।

 

Bollywood Tadka

 

इस साल कर सकती हैं शादी 


सगाई की खबरों के बाद अब खबरें हैं कि दोनों अक्तूबर में शादी कर सकते हैं। वैसे जब से प्रियंका के साथ निक रिलेशन में हैं वो तब से काफी खुश नजर आ रहे हैं। निक के दोस्तों का भी कहना है कि उन्होंने उन्हें इतना खुश कभी नहीं देखा है।


 


 

: Neha

priyanka chopranick jonasengagement ringstory

loading...